Jio का सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा JioPhone 5G, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए JioPhone 5G स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस फोन की कीमत 9,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच होगी। जियो फोन पर कई फाइनेंस विकल्प भी पेश कर सकता है, जो कि फोन की कीमत को और सस्ता बना देंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone 5G होगा कंपनी का ससता 5जी फोन
  • जियोफोन 5जी Snapdragon 480 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
  • फोन में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
JioPhone 5G फोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। पिछले साल JioPhone Next के बाद Reliance Jio को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अब अपने अगले किफायती स्मार्टफोन के तौर पर JioPhone 5G को लॉन्च करेगी, जो कि कस्टम एंड्रॉयड वर्ज़न पर काम करेगा। नया जियोफोन मॉडल कई वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें कई स्क्रीन साइज़ और स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। कहा जा रहा है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स मौजूद होंगे। जियोफोन 5जी की कीमत भारत में ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
 

JioPhone 5G price in India (expected)

Android Central की रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए JioPhone 5G स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस फोन की कीमत 9,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच होगी। जियो फोन पर कई फाइनेंस विकल्प भी पेश कर सकता है, जो कि फोन की कीमत को और सस्ता बना देंगे। बिल्कुल पिछले साल पेश हुए JioPhone Next की तरह।
 

JioPhone 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जियोफोन 5जी फोन Android 11 (Go edition) पर काम करेगा। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ वी5.1, GPS/ A-GPS/ NavIC और  यूएसबी-टाइप सी पोर्ट मौजूद होंगे। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

जियोफोन 5जी लॉन्च की सटिक जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। कंपनी के इतिहास को देखें, तो जियोफोन 5जी फोन का ऐलान एनुअल जनरल मीटिंग के दौान जून में हो सकता है। जबकि फोन की सेल नवंबर तक शुरू की जा सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.