Reliance लॉन्च करेगा Android पर चलने वाला सस्ता 4G फोन, जानें सब कुछ

JioPhone Next Google के सहयोग से विकसित किया गया है और यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम का एक बेहद ऑप्टिमाइज़ वर्ज़न लेकर आएगा।

Reliance लॉन्च करेगा Android पर चलने वाला सस्ता 4G फोन, जानें सब कुछ

JioPhone Next को Google के साथ मिलकर विकसित किया गया है

ख़ास बातें
  • JioPhone Next के नाम से Reliance जल्द लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन
  • नया 4जी फोन अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में होगा लॉन्च
  • Android पर आधारित ऑप्टिमाइज़ किए गए ऑपरेटिंग सिस्टम पर करेगा काम
विज्ञापन
Reliance ने अपने AGM 2021 में JioPhone Next को घोषित किया है। यह कंपनी किफायती 4G स्मार्टफोन होगा, जो मध्यम वर्गीय ग्राहकों को टार्गेट करेगा। गुरुवार को हुए RIL AGM 2021 वर्चुअल इवेंट में की इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की गई है। नए फोन को Google के सहयोग से विकसित किया गया है और यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम का एक बेहद ऑप्टिमाइज़ वर्ज़न लेकर आएगा। JioPhone Next में Google Play Store एक्सेस और वॉयस असिस्टेंट के साथ-साथ स्क्रीन टेक्स्ट को ऑटोमेटिक रीड करने वाला और विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने वाला फीचर भी शामिल होगा।

रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि भारत में अभी भी लगभग 300 मिलियन (30 करोड़) मोबाइल यूज़र्स 2G सर्विस से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, क्योंकि अभी तक देश में सस्ते से सस्ता 4G फोन भी अफॉर्डेबल नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने और Google के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने मिलकर एक अगली पीढ़ी का 4G फोन बनाने की ठानी थी, जो सस्ता भी हो। भले ही अभी तक कंपनी ने इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना साफ कर दिया है कि भारत में JioPhone Next को गणेश चतुर्थी, यानी 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा भी नहीं किया गया है। इतना कहा गया है कि यह न केवल भारत, बल्कि विश्व भर में सबसे सस्ता 4G फोन होगा।
 

JioPhone Next price in India, availability details

भारत में JioPhone Next की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, फोन को 10 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
 

JioPhone Next specifications

JioPhone Next को उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक किफायती स्मार्टफोन के साथ 2G से 4G कनेक्टिविटी में अपग्रेड करना चाहते हैं। नई पेशकश एक कस्टम Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसे विशेष रूप से Google द्वारा Jio के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्मार्टफोन वॉयस असिस्टेंट के साथ प्रीलोडेड आएगा और इसमें स्क्रीन टेक्स्ट को रीड करने की क्षमता भी होगी। इसके अलावा यह विभिन्न भाषाओं में ट्रांसलेशन फीचर भी लेकर आएगा। इसका कैमरा AR से लैस होगा। क्योंकि फोन को Google के साथ मिलकर तैयार किया गया है, इसलिए इसमें समय-समय पर एंड्रॉयड के लेटेस्ट अपडेट भी मिलेंगे।
 

यह पहली बार नहीं है, जब Jio अपने ग्राहकों के लिए घरेलू हैंडसेट ला रहा हो। जुलाई 2017 में, टेलीकॉम कंपनी ने Jio Phone को 4G कनेक्टिविटी के साथ अपने स्मार्ट फीचर फोन के रूप में पेश किया। उस मॉडल को 2018 में Jio Phone 2 के लॉन्च के साथ अपग्रेड भी किया गया। हालांकि फोन QWERTY कीबोर्ड के साथ लाया गया और नया फोन फुल टच स्क्रीन के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AGM, AGM 2021, JioPhone Next, Google, JioPhone, JioPhone Next Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »