Jio Phone यूज़र्स को गूगल असिस्टेंट के ज़रिए मिलेगा Google Lens सपोर्ट

Jio Phone और Jio Phone 2 डिवाइस दोनों ही गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं, जिसका मतलब है कि यह फीचर अब इन फोन पर मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone और Jio Phone 2 दोनों डिवाइसों पर मिला गूगल लेंस सपोर्ट
  • गूगल असिस्टेंट के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं नया फीचर
  • किसी भी टेक्स्ट को कैमरा का उपयोग कर ट्रांसलेट करने की सुविधा

Jio Phone और Jio Phone 2 में KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है

Google ने भारत में KaiOS यूज़र्स के लिए Google Lens कैमरा आधारित ट्रांसलेशन क्षमताओं को पेश किया है। KaiOS सॉफ्टवेयर देश में लोकप्रिय बजट फोन जैसे Jio Phone और Jio Phone 2 पर चलता है। गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आने वाले KaiOS फोन पर अब यूज़र्स कैमरा के जरिए सर्च कर सकते हैं। इस फीचर के साथ ही यूज़र्स अब किसी भी टेक्स्ट की फोटो क्लिक कर उसे ट्रांसलेट यानी उसका अपनी पसंदीदा भाषा में अनुवाद पा सकते हैं। Google Lens फीचर को 2019 में I/O डेवलपर्स सम्मेलन में पेश किया गया था और अब इसे गूगल असिस्टेंट के साथ KaiOS फोन में उपलब्ध करा दिया गया है। यह सुविधा फिलहाल केवल भारतीय यूज़र्स के लिए शुरू की गई है।

अपने आधिकारिक ब्लॉग पर Google ने इस खबर की घोषणा की और बताया कि भारत में KaiOS डिवाइसों पर यूज़र्स गूगल असिस्टेंट के जरिए अपने फोन से वास्तविक दुनिया के टेक्स्ट का अनुवाद कर सकते हैं। अब गूगल असिस्टेंट में एक नया कैमरा आइकॉन आएगा और उस पर क्लिक करने से कैमरा खुल जाएगा। यूज़र्स को बस अपने फोन को टेक्स्ट की ओर ले जाना होगा और वो टेक्स्ट यूज़र्स की पसंदीदा भाषा में अनुवादित हो जाएगा। KaiOS यूज़र्स प्रोडक्ट लेबल, रोड साइन या दस्तावेज़ का अनुवाद कर सकते हैं। असिस्टेंट को चलाने के लिए यूज़र्स को होम स्क्रीन से सेंटर बटन को लंबे समय तक दबाना होगा।
Advertisement
 

Jio Phone और Jio Phone 2 डिवाइस दोनों ही गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं, जिसका मतलब है कि यह फीचर अब इन फोन पर मिलेगा। Google का कहना है कि कैमरा आधारित अनुवाद फिलहाल अंग्रेजी और हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसमें कन्नड़ और गुजराती भी जोड़ी जाएगी। गूगल का कहना है कि "यूज़र्स को गूगल असिस्टेंट के अंदर जाके केवल राइट सॉफ्ट बटन को दबाना होगा और वे इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे।"
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Phone 2, KaiOS, KaiOS feature phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.