Jio Phone Monsoon Hungama Offer आज से, 501 रुपये में मिल जाएगा Jio Phone

Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर का आगाज़ हो गया है। याद रहे कि रिलायंस जियो के इस ऑफर के बारे में जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सालाना बैठक में दी गई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2018 14:56 IST
ख़ास बातें
  • पुराने फोन के साथ मात्र 501 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा Jio Phone
  • जियो फोन के लिए 594 रुपये का नया रीचार्ज प्लान लाया गया
  • 99 रुपये का जियो रीचार्ज पैक भी लॉन्च किया गया
Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर का आगाज़ हो गया है। याद रहे कि रिलायंस जियो के इस ऑफर के बारे में जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सालाना बैठक में दी गई थी। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को Jio Phone खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहती है। दरअसल, जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर में ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि यह 501 रुपये भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस दे दी जाएगी। शुक्रवार शाम 5 बजे से जियो स्टोर में जाकर इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा। यह ऑफर शनिवार से देशभर से सभी रिटेल स्टोर (अधिकृत पार्टनर) में भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने जियो मॉनसून हंगामा ऑफर चुनने वाले ग्राहकों के लिए नया प्लान भी पेश किया है।
 

Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर

नए मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में Jio Phone खरीद पाएंगे। रिलायंस जियो ने कहा कि सभी पुराने 2जी/ 3जी/ 4जी (नॉन-वीओएलटीई) कनेक्टिविटी वाले फीचर फोन एक्सचेंज किए जा सकते हैं। इसके अलावा पुराना फोन काम करता हुआ होना चाहिए और इसके साथ चार्जर भी देना होगा। ग्राहकों को नया जियो सिम दिया जाएगा। वैसे, ग्राहक चाहें तो अपने पुराने नंबर को मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी की मदद से रिटेन भी कर पाएंगे।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पुराने फोन चल रहा होना चाहिए। इसमें कोई डैमेज नहीं होना चाहिए। कोई हिस्सा गायब नहीं होना चाहिए। टूटे या जले हुए फोन एक्सचेंज नहीं हो सकेंगे। फोन बैटरी और चार्जर के साथ ही एक्सचेंज किया जा सकेगा। इसके अलावा 1 जनवरी 2015 के बाद ही बेचे गए हैंडसेट एक्सचेंज कराए जा सकते हैं।

Jio अपने मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत, जियो फोन के लिए नया रीचार्ज प्लान भी लाई है। नया प्लान 594 रुपये का है। इसमें यूज़र को 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस और डेटा की सुविधा दी जाएगी। प्लान में यूज़र को हर 28 दिन के लिए 300 एसएमएस मैसेज मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर में यूज़र को 6 जीबी डेटा बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस तरह से कुल डेटा 90 जीबी हो जाएगा जिसे 6 महीने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा नया 99 रुपये का जियो रीचार्ज पैक भी लॉन्च किया गया है। यह रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे। साथ में 300 एसएमएस भेजना भी मुफ्त होगा।
Advertisement

इसके अलावा 15 अगस्त से Jio Phone यूज़र व्हाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप का भी मज़ा ले पाएंगे। यह जानकारी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में दी गई।
 

Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

Jio Phone में 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। आप इसमें गूगल असिस्टेंट को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में JioCinema, JioMusic, JioTV और JioXpressNews जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone Monsoon Hungama, Reliance Jio, Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.