Jio Phone 2021 Offer: Rs 1,499 में खरीदें Jio Phone और पाएं 365 दिन अनलिमिडेट कॉलिंग और फ्री डेटा

मौजूदा जियो फोन यूज़र भी इस 12 महीने वाले अनलिमिटेड कॉल और डेटा ऑफर को पा सकते हैं, जिसकी कीमत 749 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone 2021 के ऑफर में मिलेगा 24 महीनों तक मुफ्त डेटा व वॉयस कॉलिंग
  • ग्राहकों को ऑफर के तहत मिलेगा 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • 1,499 रुपये में यही बेनेफिट 12 महीनों तक के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे

1 मार्च से लागू हो चुके हैं यह ऑफर्स

Jio Phone 2021 ऑफर को ऐलान Reliance Jio द्वारा कर दिया गया है, जो कि अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा एक्सेस प्रदान करता है। यदि आप Jio Phone का 1,999 रुपये वाला कॉम्बो खरीदते हैं, तो आपको 24 महीने तक यह बेनेफिट प्राप्त होते हैं। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर इसका 12 महीनों वाला वर्ज़न भी पेश करती है, जिसमें आपको यही बेनेफिट्स 1,499 रुपये में प्राप्त होते हैं। जियो का दावा है कि देशभर में 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग जियो फोन का इस्तेमाल करते हैं और नए ऑफर के साथ कंपनी 30 करोड़ फीचर फोन उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही है।  

जो उपभोक्ता 1,999 रुपये वाला Jio Phone 2021 ऑफर लेते हैं, उन्हें Jio Phone के साथ-साथ 24 महीनों तक के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा प्राप्त होता है, वो भी बिना किसी रीचार्ज के। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि इस ऑफर के साथ 24 महीनों तक आपको 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रति महीना प्राप्त होता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
Advertisement

यदि आप 24 महीनों वाला ऑफर नहीं लेना चाहते, तो जियो आपको यही सब बेनेफिट अपने 1,499 रुपये वाले प्लान में भी देता है। मौजूदा जियो फोन यूज़र भी इस 12 महीने वाले अनलिमिटेड कॉल और डेटा ऑफर को पा सकते हैं, जिसकी कीमत 749 रुपये है।

यह ऑफर 1 मार्च से लाइव हो चुका है, जिसे आप रिलायंस रीटेल और जियो रीटेल से पा सकते हैं।
Advertisement

Jio Phone साल 2017 में लॉन्च किया गया था, यह जियो का पहला 4जी इनेबल स्मार्ट फीचर फोन है। यह फोन KaiOS पर काम करता है, जिसमें 2.4 इंच डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस फोन में आप व्हाय्सऐप और यूट्यूब जैसे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

यह पहली बार नहीं है कि जियो ने लोगों को जियो फोन की ओर आकर्षित करने के लिए इस प्रकार का ऑफर पेश किया है। साल 2019 में कंपनी ने फोन 699 रुपये की स्पेशल कीमत में ऑफर किया था। इसमें जियो फोन गिफ्ट कार्ड के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया गया था।  

आपको बता दें, इन दिनों जियो किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर Google के साथ मिलकर काम कर रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone 2021 offer, Jio Phone, Jio, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.