Jio Feature Phone शुक्रवार को हो सकता है लॉन्च, जानें इसके बारे में सब कुछ

जियो द्वारा शुक्रवार को रिलायंस एजीएम में आने वाले जियो फ़ीचर फोन का ऐलान किए जाने की उम्मीद है। Jio feature phone के बारे में पहले ही काफ़ी सारी जानकारी उपलब्ध है, हालांकि इन लीक में से कौन सही साबित होती है इसके लिए शुक्रवार तक इंतज़ार करना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2017 17:53 IST
ख़ास बातें
  • जियो फ़ीचर फोन की कीमत 500 रुपये रहने की उम्मीद है
  • फोन को 15 अगस्त को बाज़ार में रिलीज़ किया जा सकता है
  • कंपनी का लक्ष्य 20 करोड़ फ़ीचर फोन बेचने का है
जियो द्वारा शुक्रवार को रिलायंस एजीएम में आने वाले जियो फ़ीचर फोन का ऐलान किए जाने की उम्मीद है। Jio feature phone के बारे में पहले ही काफ़ी सारी जानकारी उपलब्ध है, हालांकि इन लीक में से कौन सही साबित होती है इसके लिए शुक्रवार तक इंतज़ार करना होगा। हमने जियो फ़ीचर फोन के बारे में अब तक आई सभी जानकारियों को इकट्ठा किया है। और आने वाले डिवाइस के लॉन्च, कीमत, फ़ीचर और उपलब्धता के बारे में आप सब कुछ यहां जान सकते हैं।

जियो फ़ीचर फोन की कीमत
Advertisement
जियो फ़ीचर फोन की कीमत की बात करें तो इसे लेकर सबसे ज़्यादा जानकारी सामने आई है और कहा जा रहा है कि फोन को 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। जब जियो फ़ीचर फोन के बारे में सबसे पहले जानकारी सामने आई थी तो कहा गया था कि इसे 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसके बाद एक दूसरी रिपोर्ट में फोन की कीमत 500 रुपये रहने की जानकारी का पता चला। लेटेस्ट रिपोर्ट में जियो फ़ीचर फोन की कीमत एक बार फिर 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच बताई जा रही है। लेकिन अभी तक फाइनल कीमत का फैसला नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट को बनाने में 27-28 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) का खर्च आया है, और इसे जियो द्वारा सब्सिडी पर बेचने की ख़बरें हैं ताकि यह फ़ीचर फोन अधिकतम लोगों के हाथों में पहुंच सके।

जियो फ़ीचर फोन की लॉन्च की तारीख़
Advertisement
इंटेक्स ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में पुष्टि कर दी है कि जियो फ़ीचर फोन के लिए रिलायंस के साथ बातचीत अंतिम दौर में है, लेकिन अभी डील का फाइनल होना बाकी है। अगर यह डील पूरी होती है तो इस तिमाही में इंटेक्स का बना जियो फ़ीचर फोन बाज़ार में आ सकता है। अब, ख़बरें हैं कि हैंडंसेट को 21 जुलाई को रिलायंस एजीएम में लॉन्च किया जाएगा लेकिन यह बाज़ार में 15 अगस्त को आएगा। इसलिए जियो फोन के पहले बैच को चीन से इंपोर्ट किया जा सकता है, जहां कंपनी द्वारा Zhejiang Techain Electronics Technology Co, Shenzhen CHINO-E Communication Co, Crave and Megaphone जैसी निर्माताओं के साथ साझेदारी की बात कही जा रही है।

कंपनी द्वारा फोन को लॉन्च करने के पहले साल के भीतर 100 मिलियन यूनिट (10 करोड़) बेचने का लक्ष्य है जबकि दूसरे साल भी कंपनी 10 करोड़ और फोन बेचेगी। उदाहरण के लिए, आईडीसी डेटा के मुताबिक, 2016 में कुल 136.1 मिलियन फ़ीचर फोन बिके। इसके अलावा फ़ीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने वाले यूज़र की संख्या में भी कमी आई। इससे पता चलता है कि जियो के लिए यह सही मौका है जबकि 4जी क्षमता वाला फ़ीचर फोन लॉन्च किया जाए। और कंपनी का यूज़र बेस बढ़े। जियो के लॉन्च होने के बाद से अप्रैल में कंपनी के यूज़र बेस में सबसे कम वृद्धि देखी गई। यह एक बड़ा लक्ष्य है लेकिन कंपनी इसे संभव कर सकती है। क्योंकि जियो टेलीकॉम वेंचर ने सबसे तेज 10 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
Advertisement

जियो फ़ीचर फोन के स्पेसिफिकेशन
जियो फ़ीचर फोन एक लो-एंड, बेसिक हैंडसेट हो सकता है, लेकिन इसमें वो सारे फ़ीचर होंगे जिससे यह एक स्मार्टफोन के साथ खड़ा हो सके। वीडियो कॉलिंग और इंटरनेट टेथरिंग से लेकर कस्टम सॉफ्टवेयर (केएआई ओएस) और ऐप मार्केटप्लेस (केएआईओएस प्लस) व जियो टीवी और जियो सिनेमा ऐप के लिए भी एक्सेस होगा। कंपनी द्वारा इस डिवाइस में हर तरह के फ़ीचर दिए जाने की ख़बरें हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में तो यह भी सामने आया है कि आने वाले जियो फोन में बेहद ख़ास फ़ीचर होगा। इस फोन को एक केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस फंक्शन के साथ, यूज़र जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप पर मिलने वाले कंटेट को अपने टीवी पर देख सकेंगे।रिलायंस जियो फ़ीचर फोन में भारतीय भाषाओं के लिए एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट दिया जा सकता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, जियो फ़ीचर फोन में 2.4 इंच का स्क्रीन, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा फोन में 2000 एमएएच की बैटरी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.1+ एलई भी होने की ख़बरें हैं। जियो द्वारा किफ़ायती रीचार्ज पैक (80-90 रुपये) भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है जिससे 2जी फ़ीचर फोन से 4जी वेरिएंट पर अपग्रेड करने वाले यूज़र के लिए दाम कम रहे।

जियो फ़ीचर फोन के लिए जियो प्लान
Advertisement
फ़ीचर फोन के साथ ही, मुकेश अंबानी की इस कंपनी द्वारा कम कीमत वाले नए जियो प्लान लॉन्च करने की भी ख़बरें हैं, जिनकी कीमत 80-90 रुपये होगी। ऐसी भी ख़बरें हैं कि ये जियो प्लान डेटा, एसएमएस और जियो ऐप के बंडल ऑफर के साथ आएंगे और जियो नेटवर्क पर सभी कॉल मुफ्त रहेंगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये प्लान सिर्फ फ़ीचर फोन यूज़र के लिए ही होंगे या फिर मौज़ूद स्मार्टफोन यूज़र के लिए भी काम करेंगे।

जियो फ़ीचर फोन के बारे में चर्चा बहुत ज़्यादा है और हो सकता है कि यह बेहद ख़ास हो। टेलीकॉम नेटवर्क जियो को करीब एक साल पहले लॉन्च किया गया था। 4जी वीओएलटीई नेटवर्क ने करीब 110 मिलियन से ज़्यादा लोगों के हाथ में जियो सिम थमा दिए हैं और कंपनी का इरादा अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में डेटा ख़पत के मामले में भारत को आगे बढ़ाना है। लेकिन यह वृद्धि कम हो रही है और जियो नेटवर्क ने अप्रैल में अपने यूज़र बेस में सबसे कम वृद्धि देखी। बाज़ार में एक कम कीमत वाले जियो फ़ीचर फोन के साथ कंपनी उन लाखों उपभोक्ताओं तक मोबाइल पहुंचा सकेगी जो अभी जियो मोबाइल नेटवर्क से दूर हैं क्योंकि वो ऊंची कीमत वाला स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  3. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  5. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  6. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  7. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  8. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  9. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  10. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.