अब Rs 2 हजार के फीचर फोन में भी मिलेगा AI, itel ने लॉन्च किया Super Guru 4G Max

Super Guru 4G Max के साथ itel 13 महीने की वारंटी और लॉन्च के 111 दिन के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट की गारंटी भी दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है
  • इसमें 2000mAh की बैटरी है, जो टाइप-सी चार्जर के साथ आती है
  • यह फोन भारत की 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है

itel Super Guru 4G Max की भारत में कीमत 2,099 रुपये है

Photo Credit: itel

itel ने भारत में अपना नया Super Guru 4G Max फीचर फोन लॉन्च किया है, जो देश का पहला AI-सपोर्टेड फीचर फोन बताया जा रहा है। itel का कहना है कि इस फोन के साथ कंपनी डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने का लक्ष्य रखती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते लेकिन अपनी डेली नीड्स में थोड़ी स्मार्टनेस चाहते हैं। Super Guru 4G Max में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉयस कमांड समझने और जवाब देने वाला AI असिस्टेंट दिया गया है, जिससे यूजर बिना जटिल मेन्यू के कॉल करना, अलार्म सेट करना, मैसेज भेजना या पढ़ना, कैमरा खोलना, म्यूजिक या वीडियो चलाना और एफएम रेडियो जैसे काम आसानी से कर सकता है।

itel Super Guru 4G Max ब्लैक, शैम्पेन गोल्ड और ब्लू जैसे तीन स्टाइलिश कलर्स में आता है और यह देशभर के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टोर्स में मात्र 2,099 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी 13 महीने की वारंटी और लॉन्च के 111 दिन के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट की गारंटी भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर आते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है, जो टाइप-सी चार्जर के साथ आती है और रोजाना कामों के लिए लंबे समय तक चलती है। फोन का डिजाइन ग्लास बैक और PMMC फ्रेम के साथ बनाया गया है, जो कंपनी के मुताबिक, टिकाऊ है।

Super Guru 4G Max भारत के सभी ऑपरेटरों के 4G नेटवर्क पर काम करता है, जिसमें B28 बैंड (BSNL 4G) भी शामिल है। यूजर्स इस फोन पर लाइव न्यूज भी देख सकते हैं। टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर ‘King Voice' की मदद से मैसेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़े जाते हैं, जो खास तौर पर उस यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह फोन भारत के 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे देश भर के यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

फीचर की लिस्ट में डुअल 4G सिम स्लॉट, VGA कैमरा फ्लैश के साथ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 2000 तक के कॉन्टैक्ट स्टोर करने वाला फोनबुक शामिल है।

Advertisement

itel Super Guru 4G Max क्या खास फोन है?

यह भारत का पहला AI-सपोर्टेड फीचर फोन है, जो हिंदी और अंग्रेजी में आवाज से कमांड समझता है और स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है।

इस फोन की कीमत क्या है और कहां से खरीद सकते हैं?

Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है और यह देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से उपलब्ध है।

फोन की स्क्रीन साइज कितनी है?

इस फोन में 3 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो इस कैटेगरी में सबसे बड़ा माना जाता है।

Advertisement

बैटरी की क्षमता और चार्जिंग तकनीक क्या है?

इसमें 2000mAh की बैटरी है, जो टाइप-सी चार्जर के साथ आती है और लंबी बैटरी लाइफ देती है।

Super Guru 4G Max में कौन-कौन सी भाषाएं सपोर्ट हैं?

यह फोन भारत की 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन में कौन-कौन से कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं?

फोन में डुअल 4G सिम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और B28 (BSNL 4G) नेटवर्क सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

क्या फोन में कैमरा है?

हां, फोन में VGA कैमरा है जिसमें फ्लैश भी दिया गया है।

King Voice फीचर क्या करता है?

King Voice एक टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर है जो मैसेज को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़कर सुनाता है।

फोन की वारंटी अवधि कितनी है?

फोन पर 13 महीने की वारंटी मिलती है साथ ही पहले 111 दिनों में फ्री रिप्लेसमेंट की गारंटी भी दी जाती है।

Advertisement

क्या यह फोन स्मार्टफोन का ऑप्शन है?

यह फोन उन लोगों के लिए है जो स्मार्टफोन न लेना चाहते लेकिन AI-सपोर्ट वाले आसान डिजिटल फीचर्स चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.