Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 445 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इससे पहले Itel Power 80 को इंडोनेशिया में TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मई 2026 21:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है
  • बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Itel Power 80 की लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM हो सकता है

भारत में हाल ही में Itel A100 को लॉन्च किया गया था

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Itel का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Itel Power 80 की कुछ बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के चिपसेट और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। भारत में हाल ही में कंपनी ने Itel A100 4G को लॉन्च किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Itel के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - P685L के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Itel Power 80 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Spreadtrum UMS9230E चिपसेट दिया गया है, जो Unisoc T7250 होने का संकेत मिल रहा है। इस चिपसेट में 1.61 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 1.82 GHz की पीक क्लॉक स्पीड उपलब्ध कराने वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 445 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इससे पहले Itel Power 80 को इंडोनेशिया में TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर समान मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला है। हालांकि, कंपनी ने Itel Power 80 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

भारत में इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Itel A100 के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,799 रुपये और 4 GB + 64 GB वाले वेरिएंट का 7,499 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को टाइटेनियम गोल्ड, सिल्क ग्रीन और ब्लैक रंगों कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Itel A100 में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले (720 x 1,612 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 480 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 Go एडिशन पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर UNISOC T7100 दिया गया है। Itel A100 के रियर में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.