7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Itel P40 Plus होगा लॉन्च, कीमत होगी 9 हजार से कम

Itel P40 Plus में HD+  रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2023 15:45 IST
ख़ास बातें
  • itel के इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है।
  • Itel P40 Plus में HD+ रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Itel P40 Plus में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Itel P40 Plus में 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

Itel ने आज बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Itel P40 Plus को लॉन्च करने की घोषणा की है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस फोन की एक माइक्रोसाइट नजर आ रही है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Itel P40 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazon पेज पर दावा किया गया है कि itel P40 Plus भारत का पहला 7,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 9,000 रुपये से कम होगी। बड़ी बैटरी 41 घंटे का कॉलिंग समय, 14 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे की चैटिंग प्रदान करेगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि आईटेल 40 प्लस में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

फोटो से पता चलता है कि itel P40 Plus में मोटे बॉटम बेजल के साथ एक पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। फोन में फ्लैट ऐज और रियर में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि इस फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। itel ने itel P40 Plus के ग्रीन वेरिएंट को पेश किया है। यह साफ नहीं है कि इस मॉडल के लिए अन्य कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे या नहीं। आपको बता दें कि itel P40 Plus, इस साल मार्च में पेश हुए itel P40 के एडवांस वर्जन के तौर पर आएगा।


Itel P40 Plus के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Itel P40 Plus पहले से ही नाइजीरिया जैसे अफ्रीकी बाजार में उपलब्ध है। Itel P40 Plus में HD+  रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी  बैकअप के मामले में यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI लैंस दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो itel के इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 Go edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.