Rs 1499 में itel ने लॉन्‍च किया फीचर फोन, FM रेडियो, रिकॉर्डर समेत कई खूबियां, जानें डिटेल

Itel it5330 Price in India : किफायती फोन बेचने के लिए मशहूर आईटेल (itel) ने भारतीय मार्केट एक नया फीचर फोन लॉन्‍च किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 11:15 IST
ख़ास बातें
  • आईटेल ने भारत में लॉन्‍च किया नया फीचर फोन
  • इसके दाम 1499 रुपये रखे गए हैं
  • एफएम रेडियो समेत कई खूबियों से लैस है यह फोन

इसे ब्‍लू, लाइट ग्रीन, लाइट ब्‍लू और ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।

Photo Credit: itel India

किफायती फोन बेचने के लिए मशहूर आईटेल (itel) ने भारतीय मार्केट एक नया फीचर फोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- it5330. कंपनी ने इस फोन को 1500 रुपये में लॉन्‍च किया है। यह फोन कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और FM की खूबी से लैस है। ना सिर्फ फीचर के मामले में बल्कि डिजाइन के लिहाज से भी it5330 को खूबसूरत बनाया गया है। कंपनी ने उन यूजर्स पर फोकस करना चाहा है, जो अभी भी एक पर्सनल गैजेट नहीं रखते। फोन को नजदीकी रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। 
 

Itel it5330 Price in India 

Itel it5330 के भारत में दाम 1499 रुपये हैं। इसे ब्‍लू, लाइट ग्रीन, लाइट ब्‍लू और ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। फोन को नजदीकी रिटेल स्‍टोर से लिया जा सकता है। 
 

Itel it5330 specifications 

Itel it5330 में 2.8 इंच का कलर डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो इस सेगमेंट में और इस प्राइस रेंज की एक बड़ी खूबी है। कंपनी का दावा है कि उसने इस फोन में 1900mAh बैटरी है, जो 31.7 घंटे का टॉकटाइम और 12 दिनों का बैकअप देती है। यानी फोन की बैटरी लंबे टाइम तक टिकी रह सकती है। फोन में 32 जीबी तक एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यानी आप खूब सारा मल्‍टीमीडिया कंटेंट इस फोन में एन्‍ज्‍वॉय कर सकते हैं। 

आईटेल ने इस डिवाइस को भारतीय यूजर्स की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है। अंग्रेजी आज भी आम भारतीय की भाषा नहीं है। इसीलिए it5330 में हिंदी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली समेत 9 भाषाओं का सपोर्ट है। 

फोन में वायरलैस एफएम दिया गया है, जिसका मतलब है कि आप बिना वायर्ड हेडफोन इस डिवाइस में एफएम चला सकते हैं। साथ ही एक रिकॉर्डर भी इस फोन में है। इसके अलावा एक 3.5mm का हेडफोन जैक इस फोन में है, जिससे आप अपने वायर्ड हेडफोन को कनेक्‍ट कर सकते हैं। इस फोन में 2 सिम स्‍लॉट दिए गए हैं और वीजीए कैमरा भी मिलता है। ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की खूबी भी it5330 में है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  3. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  4. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  5. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  6. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  7. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  8. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  9. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  10. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.