itel A70 4G स्‍मार्टफोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें बाकी खूबियां

itel A70 4G : 5 हजार एमएएच बैटरी वाले इस फोन को 4 कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • itel A70 4G स्‍मार्टफोन ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च
  • इसमें यूनिसॉक का प्रोसेसर दिया गया है
  • itel A70 4G की कीमत अभी सामने नहीं आई है

itel A70 4G की कीमत अभी सामने नहीं आई है। इसे ब्रिलियंट गोल्ड, स्टाइलिश ब्लैक, फील्ड ग्रीन और एज्‍योर ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: itel-life.com

ट्रांस‍ियन होल्डिंग का एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन ब्रैंड आईटेल (itel) ना सिर्फ भारतीय मार्केट में बल्कि ग्‍लोबल मार्केट्स में भी नई डिवाइसेज को लॉन्‍च कर रहा है। कंपनी ने हाल में ग्‍लोबल मार्केट के लिए itel A70 4G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है यह एक 4जी डिवाइस है। कंपनी ने इसमें यूनिसॉक का प्रोसेसर लगाया है साथ ही दो रियर कैमरा फ‍िट किए हैं। 5 हजार एमएएच बैटरी वाले इस फोन को 4 कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। 
 

itel A70 4G Price 

itel A70 4G की कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि कन्‍फर्म हुआ है कि फोन को 4 कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। इनमें ब्रिलियंट गोल्ड, स्टाइलिश ब्लैक, फील्ड ग्रीन और एज्‍योर ब्लू शामिल हैं। 
Advertisement
 

itel A70 4G Specifications 

itel A70 4G का बैक इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आईफोन से प्रभावित लगता है। इस फोन में 6.6 इंच एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले में 720 x 1612 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है और पीक ब्राइटनैस 550 निट्स की है। खास यह है कि कंपनी ने इसमें डायनैमिक बार भी दिया है, जो ऐपल के डायनैमिक आईलैंड जैसा लगता है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी itel A70 4G में दिया गया है।  

जैसाकि हमने बताया itel A70 4G में यूनिसॉक का प्रोसेसर है। यह Unisoc T603 है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 13 एमपी का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। itel A70 4G में 4 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जोकि एक अप्रत्‍याशित फीचर है। 
Advertisement

itel A70 4G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। दावा है कि इस बैटरी के साथ यूजर को पूरे दिन फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर चलता है, जिसमें itel OS 13 की लेयर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.