4000mAh बैटरी के साथ Itel A49 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये

फोटो और वीडियो के लिए, Itel A49 में एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो 5-मेगापिक्सल एआई-पावर्ड सेंसर शामिल हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 19:49 IST
ख़ास बातें
  • यह Android 11 (Go Edition) पर चलता है
  • 2GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ भारत में आया है Itel A49 फोन
  • फोन में AI से लैस 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Itel A49 के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 6,499 रुपये है

Itel A49 को भारत में लॉन्च हो गया है। नया एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। आईटेल ए49 में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित कैमरा इफेक्ट सपोर्ट करने वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 4,000mAh की बैटरी मिलती है। Itel A49 की अन्य खासियतों में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर शामिल हैं। यह Android 11 (Go Edition) पर चलता है। एंट्री-लेवल फोन होने के नाते, आईटेल ए49 के चारों तरफ मोटे बेजल्स हैं।
 

Itel A49 price in India, availability

Itel A49 के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 6,499 रुपये है। यह क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई सियान कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। आईटेल ए49 कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। नया आईटेल फोन मुफ्त वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ आता है, जिसका ग्राहक खरीद के 100 दिनों के भीतर लाभ उठा सकते हैं।
 

Itel A49 specifications

डुअल-सिम आईटेल ए49 एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलता है और सेल्फी कैमरे को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फिट किया गया है। इसका डिस्प्ले साइज़ 6.6-इंच है, जो HD+ IPS पैनल है। फोन एक अज्ञात क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटो और वीडियो के लिए, Itel A49 में एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो 5-मेगापिक्सल एआई-पावर्ड सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी कैमरा AI ब्यूटी मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Itel A49 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम 4G VoLTE/ ViLTE कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। नया स्मार्टफोन 4,000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है और पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 Go edition
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , itel, Smartphones

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.