iQOO Z8 होगा 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

iQOO Z8 में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2023 11:27 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z8 में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • iQOO Z8 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z8 में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।

iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO चीनी बाजार में 31 अगस्त को iQOO Z8 सीरीज स्मार्टफोन्स पेश करेगी। ब्रांड धीरे-धीरे Z8 लाइनअप के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहा है। हाल ही में आई वीबो पोस्ट में कंपनी ने iQOO Z8 के कलर वेरिएंट और कैमरा कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया है। इसके साथ ही फोन के कैमरा सैंपल भी जारी किए हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQOO Z8 में OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। आइए iQOO Z8 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक अन्य वीबो पोस्ट में कंपनी ने खुलासा किया कि यह 2x पोर्ट्रेट शॉट्स कैप्चर कर पाएगा। ऐसी संभावना है कि Z8 में 64 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम है। iQOO ने iQOO Z8 के कलर वेरिएंट का भी खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन मून पोर्सिलेन व्हाइट, याओये ब्लैक और होशिनो ब्लू जैसे कलर्स में नजर आया है।
Advertisement

 

iQOO Z8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO Z8 में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस होगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज के मामले में Z8 में अधिकतम 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। iQOO Z8 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।


Advertisement
iQOO Z8x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO Z8x को iQOO Z8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिप दिया जाएगा। स्टोरेज के लिए यह फोन 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन  50 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस iQOO Z8 के समान होने की उम्मीद है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.