iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा!

iQoo Z7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दो रैम ऑप्शन - 8GB और 12GB रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन - 128GB और 256GB में आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 12:31 IST
ख़ास बातें
  • नया iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • iQoo की इंडिया वेबसाइट और Amazon India पर एक समान माइक्रोसाइट है
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्रीन के सेंटर पर होल-पंच कटआउट दिखाया गया है

iQoo Z7 Pro 5G की भारत में कीमत

iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि मंगलवार को की। Vivo सब-ब्रांड के अपकमिंग स्मार्टफोन में होल-पंच कटआउट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले होने की बात सामने आई है। वहीं, हैंडसेट के 4nm MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी हो सकती है। उम्मीद है कि iQoo Z7 Pro 5G, iQoo Z7 की जगह लेगा।

iQoo द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक टीजर पोस्टर के अनुसार, नया iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है।
Advertisement

iQoo की इंडिया वेबसाइट और Amazon India पर एक समान माइक्रोसाइट है, जो नए iQoo Z7 Pro 5G के कुछ डिजाइन और फीचर्स की जानकारी देती है। इसमें एक कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन पर सेंटर होल-पंच कटआउट दिखाया गया है। इच्छुक खरीदार अब लॉन्च के बारे में लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स हासिल करने के लिए साइन अप कर सकते हैं।

एक हालिया लीक के अनुसार, iQoo Z7 Pro 5G की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Advertisement
 

iQoo Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)

हालिया लीक के अनुसार, iQoo Z7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दो रैम ऑप्शन - 8GB और 12GB रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन - 128GB और 256GB में आएगा। इसके 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट ने बेंचमार्किंग वेबसाइट AnTuTu पर 7,00,000 से अधिक स्टोर हासिल किया है।

iQoo Z7 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर होगा। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.