एमेजॉन पर iQoo Z3 का लॉन्च कन्फर्म, फोन में होगा स्नैपड्रेगन 768जी प्रोसेसर

एमेजॉन की माइक्रोसाइट के मुताबिक कंपनी इस फोन की खास फीचर जल्द ही आने वाले दिनों में लिस्ट करेगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 मई 2021 18:04 IST
ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 768G SoC प्रोसेसर वाला भारत में पहला स्मार्टफोन होगा
  • iQoo Z3 में 6.58 इंच की फुलएचडी (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्पले है
  • iQoo Z3 को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।

iQoo Z3 के चीन में लॉन्च हुए मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

iQoo Z3 का भारत में लॉन्च कन्फर्म हो गया है। यह Qualcomm Snapdragon 768G SoC प्रोसेसर वाला भारत में पहला स्मार्टफोन होगा। फोन को अमेजॉन के द्वारा सेल किया जाएगा। इसके लिए इस ई-कॉमर्स साइट ने एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। साथ ही इसकी लॉन्च व अन्य अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर “Notify Me”  बटन भी दिया गया है।
वीवो की इस उप-ब्रांड ने एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसमें तीन भाग्यशाली विजेताओं को iQoo Z3 स्मार्टफोन दिया जाएगा। iQoo ने इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन के अंदर तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था। 
Advertisement
 
अमेजॉन की माइक्रोसाइट के मुताबिक कंपनी इस फोन की खास फीचर जल्द ही आने वाले दिनों में लिस्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि वह इसकी फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को 1 जून के दिन सामने लाएगी। 2 जून के दिन इसकी कैमरा डीटेल, 3 जून को गेमिंग एक्सपीरियंस और 4 जून को डिस्पले और डिजाइन के बारे में खुलासा किया जाएगा। हालांकि भारत में फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। 

जैसा कि आपको बताया गया है कि प्रतियोगिता के तरह तीन भाग्यशाली विजेताओं को iQoo Z3 स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक लोग अमेजॉन की माइक्रोसाइट पर दिए गए “Notify Me”  बटन पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद टीजर पोस्टर का स्क्रीनशॉट लेकर #iQOOZ3 #iQOOZ3Contest के साथ ट्वीट करना होगा और @iqooInd, @amazonIN अकाउंट्स को फॉलो करने के बाद टैग भी करना होगा। 
Advertisement
 

iQoo Z3 specifications (China variant)

iQoo Z3 को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह iQoo 1.0 के OriginOS पर रन करता है जो कि Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.58 इंच की फुलएचडी (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 768G SoC प्रोसेसर है जिसे Adreno 620 GPU के साथ पेअर किया गया है। इसमें 8GB तक की LPDDR4x RAM और  256GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क में 450K+ का स्कोर किया है। यह 3 जीबी की अतिरिक्त रैम फीचर के साथ भी आता है जिससे इसकी अप्रयुक्त स्टोरेज का उपयोग कर फोन की परफॉर्मेंस बढाई जा सकती है। 

iQoo Z3 में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें f/1.79 लेंस है। वहीं फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस f/2.2 लेंस के साथ है। इसके अलावा एक 2 मेगापिक्सल का f/2.4 लेंस भी है। आगे की ओर फोन में नॉच के अंदर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर लेंस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,400mAh की बैटरी है जिसमें 55W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo Z3 price, iQoo Z3 Specifications, iQoo Z3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.