iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग

iQOO Z12 Lite को दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इनके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस अलग होने के साथ ही इन्हें अलग मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 17:48 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z12 Lite में LCD टचस्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है
  • भारत में इस वर्ष जुलाई में iQOO Z11 Lite 5G को लॉन्च किया गया था

यह iQOO Z11 Lite की जगह ले सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में हाल ही में iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन को भी जल्द पेश किया जा सकता है। iQOO Z12 Lite की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। 

Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में iQOO Z12 Lite को मॉडल नंबर - I2510 के साथ देखा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इनके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस अलग होने के साथ ही इन्हें अलग मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच हो सकता है। iQOO Z12 Lite में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिख रहे हैं। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। iQOO Z12 Lite में LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन क साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की iQOO ने पुष्टि नहीं की है। 

भारत में इस वर्ष जुलाई में पेश किए गए iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z11 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में iQOO की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.