iQOO Z11x लॉन्च डेट आई, 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 मार्च को देगा दस्तक

फोन में 7200mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 18:24 IST
ख़ास बातें
  • सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7200mAh की है।
  • साथ में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा।
  • फोन में रीवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।

iQOO Z11x भारत में 12 मार्च के दिन लॉन्च होगा।

Photo Credit: Amazon

iQOO Z11x फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस डिवाइस को 12 मार्च को पेश करने जा रही है। Amazon पर फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। iQOO Z11x में कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी लॉन्च से पहले किया गया है। फोन में 7200mAh की बैटरी मिलने वाली है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस होगा। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी खास बातें। 

iQOO Z11x Launch Date in India

iQOO Z11x भारत में 12 मार्च के दिन लॉन्च होगा। Amazon पर माइक्रोसाइट LIVE हो चुकी है जिसमें इसकी लॉन्च डेट भी मेंशन की गई है। इसी के साथ फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7200mAh की है। साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फोन में रीवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। 

Advertisement

iQOO Z11x Specifications

बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है जो कि 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक, और 93 घंटे का म्यूजिक टाइम दे सकती है। इसके अलावा 15.4 घंटे की गेमिंग, और 18.7 घंटे तक सोशल मीडिया इस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के साथ 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा किया है। 

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट लगा है। साथ में 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज मिलने वाली है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 की लेयर के साथ आ सकता है। फोन का डिजाइन लुभावना मालूम होता है। इसमें स्क्वायर्कल कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलता है। साथ में LED फ्लैश भी है, लेकिन उसके अलावा एक एक्स्ट्रा रिंग लाइट भी दी गई है जो इसके डिजाइन को खास बनाती है। फोन को मिंट ग्रीन में दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक शेड भी शामिल होगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.