iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन

देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 14:50 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में कर्व्ड रियर पैनल हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में कर्व्ड रियर पैनल हो सकता है

Photo Credit: iQOO

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने iQOO Z11 के डिजाइन का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन को मार्च में चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च किए जाने वाले iQOO Z11 के डिजाइन में इसके चाइनीज वेरिएंट की तुलना में बदलाव किए गए हैं। 

भारत में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है। iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट और नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और ग्रीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Z11 के हॉरिजॉन्टल पोजिशन में लगाए गए पिल-शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े कैमरा रिंग और एक सेंसर है। इसके साथ एक सर्कुलर LED रिंग लाइट दी गई है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड रियर पैनल हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि भारत में iQOO Z11 को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। 

देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है।  चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा औ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में हाल ही में इस सीरीज के iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600  × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.