iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 19:21 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 Lite में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। भारत में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा। Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने इसे वैल्यू पर फोकस्ड स्मार्टफोन बताया है। इसके लिए स्टूडेंट्स टारगेट कस्टमर्स होंगे। iQOO Z11 Lite में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस बैटरी के सिंगल चार्ज में लगभग 20 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रोलिंग और लगभग 80 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। iQOO Z11 Lite के लिए Solar Flame और Midnight Blue कलर्स के विकल्प होंगे। 

Advertisement

यह स्मार्टफोन 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि iQOO Z11 Lite की बैटरी की 10 मिनटों की चार्जिंग से लगभग आठ घंटे की कॉलिंग या लगभग 7.2 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। कंपनी ने इसके लिए दो वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। iQOO Z11 Lite का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा होगा। 

iQOO Z11 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 5,79,000 से अधिक प्वाइंट्स मिलने का दावा किया गया है। भारत में iQOO Z11 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। देश में पेश होने वाला iQOO Z11 का वर्जन इसके इंटरनेशनल मॉडल से अलग हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.