iQOO Z10 India Launch: 11 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है 7300mAh बैटरी वाला नया iQOO फोन, कंपनी ने दिखाया डिजाइन

हाल ही में iQOO ने कंफर्म किया था कि iQOO Z10 की मोटाई 7.89mm होगी और यह 7,300mAh बैटरी से लैस होगा। इस क्षमता के साथ यह भारत में सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 15:23 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टफोन स्टैलर ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर कलर में लॉन्च होगा
  • स्मार्टफोन में पीछे की ओर बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड होगा
  • इसमें चार रिंग में एक LED फ्लैश यूनिट और दो कैमरा सेंसर शामिल होंगे

Photo Credit: iQOO

iQOO Z10 को भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है। हालिया समय में कई बार इसके डिजाइन को लीक किया गया, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग iQOO Z-सीरीज हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह स्मार्टफोन चीन में 31 मार्च को लॉन्च होने वाले Vivo Y300 Pro+ का रीबैज होगा। अब, iQOO का लेटेस्ट टीजर इन अटकलों को कहीं न कहीं सही साबित करता है। अपकमिंग Z10, Vivo Y300 Pro+ के समान दिखाई देता है।

iQOO ने Z10 को टीज किया है। यह पुष्टि की गई है कि अपकमिंग स्मार्टफोन स्टैलर ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर कलर में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में पीछे की ओर बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड होगा, जिसमें चार रिंग में एक LED फ्लैश यूनिट और दो कैमरा सेंसर शामिल होंगे।
 

हाल ही में iQOO ने कंफर्म किया था कि iQOO Z10 की मोटाई 7.89mm होगी और यह 7,300mAh बैटरी से लैस होगा। इस क्षमता के साथ यह भारत में सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया है।

iQOO Z10 की बिक्री Amazon पर शुरू होने की पुष्टि हो गई है, जिसने एक नए iQOO फोन के आगमन को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। लिस्टिंग में फोन को होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ दिखाया गया है।
Advertisement

इसके सक्सेसर, iQOO Z9 5G को भारत में मार्च 2024 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन के स्पेसिफिकेशन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 5G SoC और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.