1500 रुपये सस्ती कीमत पर खरीदें iQOO Z10 5G, यहां आया जबरदस्त डिस्काउंट

iQOO का लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो iQOO Z10 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2025 10:05 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी प्लस+ एमोलेड डिस्प्ले है।
  • iQOO Z10 5G में 7,300mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Z10 5G ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिप से लैस है।

iQOO Z10 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी प्लस+ एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

चीनी कंपनी iQOO का लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो iQOO Z10 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। 7,300mAh की धांसू बैटरी वाले इस फोन की खरीद पर पुराना या मौजूदा फोन देकर अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। एंड्रॉयड 15 पर काम करने वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए iQOO Z10 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z10 5G Price, Offers


iQOO Z10 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट पर एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 20,550 रुपये की छूट पा सकते हैं। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
iQOO Z10 5G Specifications


iQOO Z10 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी प्लस+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,392 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 387ppi पिक्सल डेनसिटी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिप से लैस है। Z10 5G में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। Z10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z10 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS)और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।  डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 76.40 मिमी, मोटाई 7.93 मिमी और वजन लगभग 199 ग्राम है। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.