iQoo Neo 9 Pro के लॉन्च से पहले iQoo Neo 7 Pro पर भारी डिस्काउंट

iQoo Neo 7 Pro में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर है
  • इसके बेस वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • पिछले महीने कंपनी ने चीन में Neo 9 Pro को पेश किया था

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने पिछले वर्ष भारत में Neo 7 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iQoo Neo 7 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट को 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। iQoo Neo 7 Pro के बेस वेरिएंट को कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iQoo की क्वेस्ट डेज सेल 25 जनवरी को शुरू हुई है और 31 जनवरी तक चलेगी। इस डिस्काउंटेड प्राइस में बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा iQoo Z7 Pro और iQoo Z6 Lite पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी के iQoo Neo 9 Pro को 22 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 40,000 रुपये से कम हो सकता है। 

पिछले महीने कंपनी ने चीन में Neo 9 Pro को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा यूनिट है। इसकी प्रमोशनल इमेज में यह रेड और व्हाइट डुअल-टोन कलर्स में दिख रहा है। इसके स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.78 इंच AMOLED पैनल 2,800 x 1,260 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC के साथ Immortalis-G720 GPU दिया गया है। 

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि iQoo Neo 9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये), 16 GB + 512 GB का  CNY 3,599 (लगभग 42,100 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ वर्षों में iQoo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, 120W fast charging
  • Smooth display
  • Good primary camera performance
  • Bad
  • Very basic IP rating
  • Competition offers more premium displays
  • Bloated software experience
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • Bad
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.