iQOO Neo10, Neo10 Pro फोन 6100mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

iQOO ने चीन में iQOO Neo10 और Neo10 Pro स्मार्टफोन को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2024 17:08 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo10, Neo10 Pro में 6.78 इंच की 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Neo10, Neo10 Pro में 6100mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Neo10, Neo10 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo10 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीन में iQOO Neo10 और Neo10 Pro स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। iQOO Neo10 और Neo10 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। iQOO Neo10, Neo10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इन दोनों फोन में 6100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको iQOO Neo10 और Neo10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Neo10, Neo10 Pro Price


iQOO Neo10 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 28,025 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 32,690 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2599 yuan (लगभग 30,355 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3099 yuan (लगभग 36,195 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3599 yuan (लगभग 42,030 रुपये) है।
Advertisement

iQOO Neo10 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 yuan  (लगभग 37,360 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 yuan (लगभग 40,860 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 yuan (लगभग 39,700 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 yuan (लगभग 44,375 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4299 yuan (लगभग 50,215 रुपये) है। लॉन्च ऑफर के तहत iQOO Neo10 पर 100 युआन (लगभग 1,167 रुपये) का डिस्काउंट मिल रहा है और ये दोनों फोन चीन में उपलब्ध हैं।


iQOO Neo10, Neo10 Pro specifications


iQOO Neo10, Neo10 Pro में 6.78 इंच की 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ सपोर्ट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz फुल ब्राइटनेस हाई फ्रीक्वेंसी डिमिंग और 4320Hz लो ब्राइटनेस PWM डिमिंग है। iQOO Neo10 में एड्रेनो 750 GPU के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर है, वहीं Neo10 Pro में इम्मोर्टलिस जी925 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर डाइमेंशिटी 9400 3एनएम प्रोसेसर है। इन दोनों स्मार्टफोन में 12GB/16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 5.0 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6100mAh की बैटरी है।
Advertisement

iQOO Neo10 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं Neo10 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों फोन के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इन दोनों फोन में 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.92 मिमी, चौड़ाई 75.40 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 206 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, एनएफसी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.