iQOO Neo 9 Pro फोन 12GB+256GB के साथ AnTuTu पर आया नजर, जानें कितना मिला स्कोर

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • iQOO Neo 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iQOO Neo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा।

iQOO Neo 9 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारतीय बाजार में 22 फरवरी, 2024 को iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब लॉन्च में करीब एक महीने का समय बाकी रहा है और कंपनी लगातार स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस जारी कर रही है। नए टीजर में ब्रांड ने Neo 9 Pro के कॉन्फिगरेशन की जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा इससे स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको iQOO Neo 9 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Neo 9 Pro का AnTuTu स्कोर


ब्रांड के अनुसार, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले iQOO Neo 9 Pro ने AnTuTu बेंचमार्क पर 1.7 मिलियन से ज्यादा का स्कोर प्राप्त किया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में Neo 9 Pro के कितने वेरिएंट आएंगे। आपको बता दें कि Neo 7 Pro को भारत में 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट में पेश किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये थी। Neo 9 Pro दो कलर ऑप्शन कॉन्करर ब्लैक और फायरी रेड में आने की उम्मीद है। iQOO Neo 9 Pro भारत में OnePlus 12R को टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि OnePlus 12R दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB 39,999 रुपये और 16GB+256GB 45,999 रुपये में उपलब्ध है। 


iQOO Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशन


iQOO Neo 9 Pro को चीन में उपलब्ध Neo 9 का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। इसलिए इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 5,160mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Neo 9 Pro के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX920 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करेगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर और एक आईआर ब्लास्टर शामिल हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • Bad
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  4. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  2. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  4. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  5. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  6. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  7. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  9. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.