iQoo Neo 8 स्मार्टफोन्स का 23 मई को होगा लॉन्च, सिर्फ 9 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होगा

इन स्मार्टफोन में 1.5K का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके अलावा iQoo Neo 8 में Vivo V1+ इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2023 22:03 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200+ SoC दिया जाएगा
  • कंपनी इन्हें चीन में लॉन्च कर रही है
  • इंटरनेशनल मार्केट में इनके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है

इन स्मार्टफोन में 1.5K का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo की Neo 8 Series का 23 मई को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस सीरीज में शामिल iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें MediaTek Dimensity 9200+ SoC और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 

कंपनी ने एक Weibo पोस्ट के जरिए चीन में लॉन्च किए जाने वाले इन स्मार्टफोन्स के कैमरा और बैटरी की जानकारी दी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ होगा। इन स्मार्टफोन में दो सेंसर सर्कुल कटआउट में, जबकि तीसरा सेंसर LED फ्लैश के साथ एक कटआउट में दिया जाएगा। इनकी बैटरी 5,000 mAh की होगी जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को सिर्फ 9 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। iQoo की ओर से जारी किए गए पोस्टर से iQoo Neo 8 Pro में MediaTek 9200+ SoC के साथ 16 GB के RAM की पुष्टि हो रही है। इन स्मार्टफोन में 1.5K का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके अलावा iQoo Neo 8 में Vivo V1+ इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी दिया जाएगा। 

हालांकि, कंपनी ने भारत में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। iQoo ने इस वर्ष फरवरी में भारत में iQoo Neo 7 5G लॉन्च किया था। Vivo का यह सब-ब्रांड देश में जल्द iQoo Neo 7T 5G को पेश कर सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने iQoo Neo 7T 5G का प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। इसका प्राइस 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे ब्लू और एक अन्य कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 8 GB और 12 GB के RAM के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी स्टोरेज 256 GB की हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Battery, Sensor, Market, iQoo, Design, Launch, Display, China, Weibo, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.