• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा,120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 7 Pro 5G देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

50 मेगापिक्सल कैमरा,120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 7 Pro 5G देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

iQOO Neo 7 Pro 5G में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

50 मेगापिक्सल कैमरा,120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 7 Pro 5G देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: Nipun Marya/Twitter

iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में iQOO Neo 7 Pro 5G को लेकर आने वाला है।
  • iQOO Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में कीमत के साथ नजर आए हैं।
  • iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
विज्ञापन
iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में iQOO Neo 7 Pro 5G को लेकर आने वाला है। कई लीक से फोन की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। iQOO Neo 7 Pro 5G के नए टीजर से अब पता चला है कि फोन ऑरेंज कलर स्कीम में आ सकता है। फोन में रेकटेंगुलर शेप के रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ मैट फिनिश दिया गया है। iQOO Neo 7 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC आने की उम्मीद है। यह फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकती है।
iQOO इंडिया के सीईओ निपुन मार्या ने सोमवार को एक बार फिर ट्विटर पोस्ट के जरिए iQoo Neo 7 Pro 5G के आगमन की जानकारी दी है। पोस्ट से पता चला है कि फोन ऑरेंजन कलर में आएगा। फोन मैट फिनिश के साथ रेकटेंगुलर साइज के रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ नजर आया है। रियर हिस्से का डिजाइन iQOO Neo 7 5G और iQOO Neo 8 की डिजाइन लैंग्वेज जैसा है, जिन्हें बीते महीने के आखिर में चीन में लॉन्च किया गया था। टीजर में टैगलाइन 'सून कमिंग योर वे' है।


iQOO Neo 7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में कीमत के साथ नजर आए हैं। देश में फोन की अनुमानित कीमत 38 हजार रुपये से लेकर 42,000 रुपये हो सकती है। फोन में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।

iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक है। फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। iQoo Neo 7 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, 120W fast charging
  • Smooth display
  • Good primary camera performance
  • कमियां
  • Very basic IP rating
  • Competition offers more premium displays
  • Bloated software experience
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »