iQoo इस महीने भारत में लॉन्च कर सकती है Neo 7 Pro 5G, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

इसे 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 2 जून 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में iQoo Neo 7 5G को लॉन्च किया था
  • हाल ही में iQoo ने नए स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत दिया था
  • इसे एकमात्र वेरिएंट में लाया जा सकता है

इसका प्राइस 38,000 रुपये से 42,000 रुपये के बीच हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo इस महीने भारत में iQoo Neo 7 Pro 5G को लॉन्च कर सकती है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में iQoo Neo 7 5G को लॉन्च किया था। हाल ही में iQoo ने एक टीजर में iQoo Neo 7 सीरीज के लॉन्च का संकेत दिया था। 

टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने  एक ट्वीट कर बताया है कि भारत में iQoo Neo 7 Pro 5G को 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसे 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। टिप्सटर ने बताया है कि इसका प्राइस 38,000 रुपये से 42,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। iQoo Neo 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में iQoo के देश में CEO, Nipun Marya ने एक नए हैंडसेट की इमेज ट्वीट की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि यह जल्द आ रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए टीजर में इमेज के बीच में "Neo" था और इसके ऊपर और नीचे "7" और "P" दिख रहा था। टीजर से इसके Neo 7 Pro होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर पुष्टि नहीं की है। 

iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है। इसकी बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे यह केवल 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। iQoo Neo 7 5G का लॉन्च पर प्राइस 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 33,999 रुपये था। कंपनी ने इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर्स में पेश किया था। डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Advertisement



Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • Bad
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Sensor, Market, Tweet, China, Launch, Video, iQoo, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.