iQoo Neo 5 फोन 12 जीबी रैम और 48MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

iQoo Neo 5 के बेस मॉडल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 27,900 रुपये) है, वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,200 रुपये) है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,500 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 13:33 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 5 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • आइकू नियो 5 में मौजूद है 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है फोन

फोन में क्लाउड शैडो ब्लू, नाइट शैडो ब्लैक और पिक्सल ऑरेंज कलर ऑप्शन मौजूद है

iQoo Neo 5 स्मार्टफोन को मंगलवार को चीन में लॉन्च किया गया, जो कि कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आइकू नियो 5 स्मार्टफोन तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन के साथ आया है। फोन के बेजल्स सभी किनारों पर पतले हैं और इसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। iQoo चीन में Vivo का सब-ब्रांड है, जबकि भारत में यह एक स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर स्थापित है।
 

iQoo Neo 5 price

Vivo के द्वारा लॉन्च किया iQoo Neo 5 स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसके बेस मॉडल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 27,900 रुपये) है, वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,200 रुपये) है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,500 रुपये) है। फोन में क्लाउड शैडो ब्लू, नाइट शैडो ब्लैक और पिक्सल ऑरेंज कलर ऑप्शन मौजूद है। आइकू नियो 5 की प्री-सेल Vivo वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी असल सेल चीन में 22 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

फिलहाल, Vivo ने iQoo Neo 5 स्मार्टफोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

iQoo Neo 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू नियो 5 एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.62 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और यह 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 300 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 397पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 650 जीपीयू, 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि होल-पंच कटआुट में डिस्प्ले के सेंटर में स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए आइकू नियो 5 में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरो सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Advertisement

Vivo ने iQoo Neo 5 में 4,400एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.34x76.37x8.43mm फोन का भारत 196 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Neo 5, iQoo Neo 5 price, iQoo Neo 5 specifications, iQoo, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.