iQOO Neo 11 के लॉन्च की तैयरी, 7,500mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने iQOO Neo 11 के लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह iQOO Neo 10 की जगह लेगा। 

कंपनी ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Neo 11 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। iQOO की ओर से शेयर की गई टीजर इमेज में इस स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लू कलर में है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और डेप्थ कैमरा हो सकता है। 

iQOO 15 को भी अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह iQOO 13 की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह डुअल-पैटर्न डिजाइन सहित चार कलर्स में उपलब्ध होगा। iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट होगा। नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इसके अलावा iQOO 15 में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में दिया गया था। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।   

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.