iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ

iQOO भारत में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को नए कलर वेरिएंट में लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 16:20 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Neo 10 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को नए कलर वेरिएंट में लेकर आने वाला है। iQOO Neo 10 स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसका AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन से ज्यादा है। इसके अलावा इसमें 7000 mm² का अल्ट्रा-लार्ज वेपर चैंबर और मल्टी-लेयर हीट डिसिपेशन वाला एडवांस कूलिंग सिस्टम है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP सोनी ओआईएस प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 10 नया कलर वेरिएंट इस दिन होगा लॉन्च

iQOO अब 30 अप्रैल, 2026 को भारत में iQOO Neo 10 के बिल्कुल नए कलर वेरिएंट लॉन्च होने के लिए तैयार है। अब यह पावरफुल #PowerToWin अब 'NEO' वेरिएंट में लॉन्च हो रहा है।

iQOO Neo 10 Features & Specifications

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमर सेटअप की बात करें तो Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और 206 ग्राम है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.