iQoo 9 और iQoo 9 Pro भारत में अलग स्पेसिफिकेशन के साथ हो सकते हैं लॉन्च

टिप्सटर के मुताबिक, iQoo 9 और iQoo 9 Pro फोन भारत में अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देंगे। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह फोन भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि लॉन्च तारीख से संबंधित सटिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 12:42 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 9 और iQoo 9 Pro चीन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुए थे लॉ
  • भारत में आइकू 9 Snapdragon 888 प्रोसेसर से हो सकता है लॉन्च
  • चीन में प्रो वेरिएंट में 4,700 एमएएच तक की बैटरी दी गई है
iQoo 9 और iQoo 9 Pro स्मार्टफोन्स को चीन में 5 जनवरी को लॉन्च किया गया था और कंपनी यह पुष्टि कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होंगे। आइकू 9 और आइकू 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हैं। लेकिन टिप्सटर का दावा है कि यह फोन भारत में अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होंगे। टिप्सटर के मुताबिक, आइकू 9 और आइकू 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतों को भारत में कम रखने के लिए अलग से स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किए जाएंगे।

टिप्सटर Yogesh Brar ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि आगामी iQoo 9 स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 888 के साथ लॉन्च होगा, बिल्कुल iQoo 8 सीरीज़ की तरह, जिसके पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, iQoo 9 Pro स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने आइकू 9 और आइकू 9 प्रो स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, दोनों ही स्मार्टफोन इस लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस थे। टिप्सटर के मुताबिक, यह दोनों ही फोन भारत में अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देंगे। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह फोन भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि लॉन्च तारीख से संबंधित सटिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

फिलहाल, iQoo ने इन दोनों फोन के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन हाल ही में कंपनी ने आइकू 9 और आइकू 9 प्रो फोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव की थी, जहां खुलासा हुआ था कि आइकू 9 प्रो फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी। माइक्रोसाइट के अनुसार, आइकू 9 और आइकू 9 प्रो फोन में 120 वॉट चार्जिंग मिल सकती है।
 

iQoo 9 specifications (China)

डुअल-सिम (नैनो) आइकू 9 चीन में 5 जनवरी को लॉन्च हुआ था। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में iQoo की VC Liquid Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन में 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) Samsung E5 OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz  रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 का है, इसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

iQoo 9 Pro specifications (China)

डुअल-सिम (नैनो) आइकू 9 प्रो के चीनी वेरिएंट में 6.78 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (3,200x1,440 पिक्सल) Samsung E5 10-bit LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में iQoo की VC Liquid Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा 10 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 16 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए पोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 4,700 एमएएच तक की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, colour-accurate AMOLED display
  • Good stereo speakers
  • Excellent fingerprint reader
  • Powerful SoC
  • 120W fast charging
  • Android 12
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.