iQoo 3 Neo 5G जबरदस्त 144Hz डिस्प्ले के साथ 23 अप्रैल को होगा लॉन्च

iQoo Neo 3 5G में जबरदस्त 144Hz डिस्प्ले शामिल होने की पुष्टि हो गई है। स्मार्टफोन Snapdragon 865 चिपसेट, 5G कनेक्टिविटी और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 18:49 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 3 में होगा 5G और UFS 3.0 स्टोरेज सपोर्ट
  • स्मार्टफोन में हो सकता है आइकू 3 में शामिल 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • आइकू नियो 3 का 4G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च

iQoo Neo 3 5G होगा Snapdragon 865 चिपसेट से लैस


iQoo Neo 3 5G स्मार्टफोन 23 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला है। लॉन्च की जानकारी कंपनी ने आज चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo के जरिए दी है। लॉन्च टीज़र पोस्ट में iQoo ने यह भी बताया है कि आगामी आइकू नियो 3 स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 865 चिपसेट और 5G से लैस होगा और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा होगा। बता दें कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ iQoo 3 भी इन तीन बेहतरीन फीचर्स से लैस है। हालांकि कंपनी के पुराने फोन के विपरीत नए iQoo Neo 3 5G स्मार्टफोन में जबरदस्त 144Hz डिस्प्ले देने की पुष्टि की है। फिलहाल चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने भारत में अपने अगले स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। याद दिला दें कि iQoo 3 के 5G वेरिएंट को भारत में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

आइकू ने हाल ही में वीबो पर यह घोषणा की थी कि कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए '3+2' रणनिती अपनाने जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यहां '3 + 2' का क्या मतलब है। एक टिपस्टर ने दावा किया था कि '3' स्मार्टफोन के प्रोसेसर रिफ्रेश रेट और स्टोरेज को प्रदर्शित करता है - जिसकी अब पुष्टि हो गई है। इसी टिप्सटर ने यह भी बताया था कि '2' का मतलब 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली 4,500mAh क्षमता की बैटरी है। हालांकि इसपर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि iQoo Neo 3 5G में फरवरी को लॉन्च हो चुके iQoo 3 फोन में शामिल 48-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। यह भी संभावना है कि आइकू नियो 3 5जी के साथ कंपनी 4जी वेरिएंट भी लॉन्च करें, जैसा हम आइकू 3 के साथ देख चुके हैं।
Advertisement

इस बीच Vivo ने आइकू नियो 3 5जी के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है और हम आने वाले दिनों में इस पर स्मार्टफोन की कुछ अन्य जानकारी पोस्ट होने की उम्मीद कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.