iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU दिया गया है।
  • फोन को 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज स्पेस मिल सकता है।

iQOO 16R जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह स्मार्टफोन अब एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग में नजर आया है। यह लिस्टिंग फोन के बारे में अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करती है। फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होने का पता चलता है। इसके साथ ही इसके GPU की जानकारी भी यहां से मिल जाती है। फोन के अंदर अच्छी खासी रैम क्षमता होगी। साथ ही इसके ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस का खुलासा भी यहां से हो रहा है। आइए जानते हैं iQOO 16R किन मामलों में होगा दमदार। 

iQOO 16R का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेटेस्ट अपडेट में बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग किसी फोन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। फोन Geekbench पर नजर आया है। यहां से फोन की परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में खास जानकारी मिलती है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने गीकबेंच लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोन का मॉडल नम्बर 12606 बताया गया है। यहां से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU दिया गया है। 

Advertisement

iQOO 16R appeared on Geekbench for the first time. Model: vivo I2606 Single-Core: 1775 Multi-Core: 6680 🔳 Snapdragon 8s Gen 4, SM8735 8 cores: 2x 2.02 GHz, 2x 2.80 GHz, 3x 3.01 GHz, 1x 3.21 GHz 🎮 Adreno 825 GPU 💾 12GB RAM 🍭 Android 17 https://t.co/7A32QBiBvi

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 21, 2026

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आएगा। यानी इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट होगा। फोन को 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि लॉन्च के समय अन्य रैम वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। अंदाजन फोन में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज स्पेस मिल सकता है। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,775 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, मल्टीकोर टेस्ट में फोन ने 6,680 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

iQOO 15R का यह सक्सेसर होने वाला है। iQOO 15R में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Outstanding performance for its price
  • Smooth 144Hz AMOLED display
  • Outstanding battery life and charging speeds
  • Long software support commitment
  • Bad
  • Average ultra-wide-angle camera
  • Some pre-installed apps remain
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  3. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  4. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  5. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  6. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  7. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  8. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  9. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  10. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.