iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2026 21:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा
  • iQOO 15R 5G को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी 100 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15R 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। iQOO 15R 5G की प्राइसिंग के बारे में एक लीक से पता चला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर PassionateGeekz ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 47,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 52,999 रुपये का हो सकता है। iQOO 15R 5G को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे। 

iQOO 15R 5G में 7,600 mAh की बैटरी 100 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15R की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को OpenCL टेस्ट में 7,687 प्वाइंट मिले हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को Triumph Silver और Dark Knight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी ने iQOO 15R 5G में Origin Island होने का संकेत दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone के Dynamic Island के जैसा है। इसमें यूजर्स को नोटिफिकेशंस और कुछ कंट्रोल मिल सकेंगे। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा मिले हैं। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।  भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए  iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.