iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, 24GB रैम, 7400mAh बैटरी, 4 फरवरी को होगा लॉन्च

iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का Samsung 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2026 17:56 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 Ultra लॉन्च 4 फरवरी के लिए निर्धारित हो गया है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है।
  • फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी-वीडियो कॉलिंग कैमरा आ सकता है।

iQOO 15 Ultra लॉन्च 4 फरवरी के लिए निर्धारित हो गया है।

Photo Credit: X/@rockleaks

iQOO 15 Ultra लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड इस फोन को 4 फरवरी को लॉन्च करने वाली है। फोन के लिए दावा किया गया है कि यह अल्ट्रा परफॉर्मेंस देने वाला होगा। फोन में दमदार चिपसेट, धांसू रैम, स्टोरेज और बैटरी क्षमता मिलने वाली है। iQOO 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस काफी दिनों से अफवाहों में हैं। फोन में 2K डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स बताए जा रहे हैं। लॉन्च से पहले एक और बार इसके फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iQOO 15 Ultra Launch Date

iQOO 15 Ultra लॉन्च 4 फरवरी के लिए निर्धारित हो गया है। कंपनी चीनी मार्केट में फोन को पेश करने जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक घोषणा के साथ ही इसका टीजर भी जारी कर दिया है। फोन के शॉल्डर पर दो फिजिकल बटन दिए गए हैं जो गेमिंग कंट्रोल के लिए बताए जा रहे हैं। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है। इसमें 2077 Flowing Orange और 2049 Ice Blue शामिल है। कंपनी ने फोन के अंदर मिलने वाले बड़े कूलिंग फैन का खुलासा भी किया है। गेमिंग और हैवी वर्कलोड में भी फोन हीट नहीं होने का दावा किया जा रहा है।  

iQOO 15 Ultra Specifications (Leaked)

iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। अभी तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में दमदार चिपसेट, धांसू रैम, स्टोरेज और बैटरी क्षमता मिलने वाली है। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 15 Ultra फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। 

iQOO 15 Ultra Display

iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का Samsung 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले होगा। फोन में एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह गेमिंग फोकस्ड फोन होगा जिसके चलते कंपनी हाई रिफ्रेश रेट इसमें देने वाली है। 

iQOO 15 Ultra Processor

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है। फोन में 24GB रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज स्पेस आ सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। 

iQOO 15 Ultra Camera

कैमरा की बात करें तो फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी-वीडियो कॉलिंग कैमरा आ सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल लेंस सेटअप मिल सकता है। फोन में 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। 

iQOO 15 Ultra Battery

डिवाइस में 7400mAh की बैटरी होगी। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। अन्य फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, बाइपास चार्जिंग भी शामिल हो सकते हैं। 

iQOO 15 Ultra Security, Sound

सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसमें डुअल एक्सिस लीनियर मोटर होगी। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट भी बताया गया है। iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च होने जा रहा है। अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में अभी कंपनी की ओर से कुछ भी जानकारी बाहर नहीं की गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  9. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.