iQOO 15 Pro पहली बार हुआ लीक, 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, घांसू कैमरा से होगा लैस!

iQOO 15 फोन में फ्लैट OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 17:02 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 Pro फोन में कंपनी पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को शामिल कर सकती है।
  • यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

iQOO 13 ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO के अगले फ्लैगशिप फोन iQOO 15 Pro को लेकर पहला लीक सामने आ गया है। कंपनी इस फोन को 2025 के अंत तक पेश कर सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा जो कि Elite 1 वर्जन से कहीं ज्यादा दमदार और पावर एफिशिएंट होगा। कंपनी ने हाल ही में iQOO 13 को पेश किया था। लेकिन इसका प्रो वेरिएंट नहीं आया। अब सक्सेसर सीरीज में प्रो वेरिएंट के फिर से लौटने के कयास लग रहे हैं। इसी बीच iQOO 15 Pro को लेकर पहला लीक सामने आ गया है। 

iQOO 15 Pro को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर 2025 की चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से बड़ा खुलासा (via) किया गया है। iQOO 15 फोन में फ्लैट OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इस फोन में 2K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कैमरा के बारे में भी टिप्स्टर ने महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन का जिक्र किया है। 

iQOO 15 Pro फोन में कंपनी पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को शामिल कर सकती है। प्रोसेसिंग के लिए यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का लॉन्च इस साल अक्टूबर में संभावित है। इससे पहले कंपनी ने iQOO 13 को लॉन्च किया था। लेकिन कहा जा रहा है कि iQOO 14 नम्बर को कंपनी स्किप कर देगी क्योंकि कुछ एशियाई देशों में इसे ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। 

iQOO 13 ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में 2K+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस में 16GB रैम है और 512GB स्टोरेज दी गई है। iQOO 13 में 6150mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

iQOO 13 के कैमरा फीचर्स देखें तो फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Android 15 OS के साथ आता है जिसके ऊपर Funtouch OS 15 की स्किन देखने को मिलती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  2. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  3. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  5. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  6. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  7. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  8. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  9. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  10. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.