iQOO 15 भारत में 16GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, हैवी गेमिंग में भी नहीं होगा हीट

iQOO ने आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 13:24 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 में 6.85 इंच की Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इस फोन में 7,000mAh की बैटर मिलती है। आइए iQOO 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO 15 Price

iQOO 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और iQOO भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह फोन लीजेंड और अल्फा ब्लैक कलर में आएगा।

iQOO 15 Features & Specifications

iQOO 15 में 6.85 इंच की Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Adreno GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB/16GB LPDDR5x RAM के साथ 256GB/512GB UFS4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी 5 एंड्रॉयड अपग्रेड औऱ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। iQOO 15 8K VC कूलिंग सिस्टम से लैस है जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 8,000 वर्ग मिमी है। इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक नया मॉन्स्टर हेलो एम्बिएंट लाइटिंग भी है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 15 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x लॉसलेस जूम और 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन AI विजुअल और रिफ्लेक्शन इरेज फीचर्स के साथ आता है, जो स्टैंडर्ड, पोर्ट्रेट और लैंडस्केप कैमरा मोड में उपलब्ध है। iQOO के इस 5G फोन में IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम तक है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.