iQOO 13 में होगी 6150mAh बैटरी, 16GB रैम, सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्चिंग!

iQOO 13 की मोटाई महज 7.99mm होने वाली है। इसमें लो-टेंपरेचर बैटरी टेक्‍नॉलजी मिलेगी, जिससे नया आईकू फोन बहुत अधिक ठंडे मौसम में भी अच्‍छी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 12:29 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 में होगी 6 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी
  • 100 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा यह फोन
  • 6.82 इंच का 2K फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा इसमें

iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर द‍िया जाएगा।

iQOO 13 स्‍मार्टफोन सीरीज 30 अक्‍टूबर को चीन में लॉन्‍च हो रही है। उससे पहले इसके कुछ प्रमुख फीचर्स का पता चला है। iQOO 13 में बड़ी बैटरी पेश की जाएगी। यह फोन फास्‍ट चार्जिंग की खूबियों के साथ आएगा और एक स्लिम डिवाइस के रूप में दस्‍तक देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 13 की मोटाई महज 7.99mm होने वाली है। इसमें लो-टेंपरेचर बैटरी टेक्‍नॉलजी मिलेगी, जिससे नया आईकू फोन बहुत अधिक ठंडे मौसम में भी अच्‍छी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 13 में 6150mAh की बैटरी होगी। यह 100W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कुछ और फीचर्स भी कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है मसलन- iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 3168 x 1440 पिक्‍सल्‍स होगा। बताया जाता है कि यह डिस्‍प्‍ले BOE के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। इसमें DC डिमिंग सॉल्‍यूशन भी मिलेगा, जो आंखों को किसी भी नुकसान से बचाता है।  
Advertisement

अन्‍य खूबियों की बात करें तो iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' प्रोसेसर द‍िया जा सकता है। उसके साथ 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्‍टोरेज होगा। बेहतर गेमिंग के लिए फोन में एक डेडिकेटेड चिप दी जाएगी। 

एंड्रॉयड 15 ओएस पर रन करने वाले iQOO 13 में 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में डिवाइस सितंबर में पेश की जा सकती है, जिनमें भारत भी शामिल है। iQOO 13 का डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। हैंडसेट चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा - ब्लैक, ग्रीन, ग्रे और व्हाइट। फोन के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की भी पुष्टि हो गई है, लेकिन तारीख की घोषणा होना बाकी है।
Advertisement
 

iQOO 13 price (expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने अपने एक वीबो पोस्ट में दावा किया है कि iQOO 13 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,200 रुपये) होगी। इसी टिपस्टर के एक पुराने पोस्ट में दावा किया था कि iQOO 13 पिछले iQOO 12 की तुलना में अधिक महंगा होगा। हालांकि, नए लीक से पता चलता है कि अपकमिंग हैंडसेट की अपेक्षित कीमत iQOO 12 की लॉन्च कीमत के समान होगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.