• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 7 Pro के बाद iQOO 13 भारत में लॉन्‍च हुआ ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर के साथ, जानें प्राइस फीचर्स

Realme GT 7 Pro के बाद iQOO 13 भारत में लॉन्‍च हुआ ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर के साथ, जानें प्राइस-फीचर्स

iQOO 13 की भारत में कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये होगी। इसका 16GB+512GB मॉडल 59,999 रुपये में लिया जा सकेगा।

Realme GT 7 Pro के बाद iQOO 13 भारत में लॉन्‍च हुआ ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर के साथ, जानें प्राइस-फीचर्स

iQOO 13 में 50MP का मेन कैमरा सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 12 और 16 जीबी रैम ऑप्‍शन में आई डिवाइस
  • 50 हजार रुपये से ज्‍यादा है कीमत
विज्ञापन
iQOO 13 Price in India : चीन के बाद अब आईकू 13 स्‍मार्टफोन का भारत में भी आगाज हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में इसे पेश कर दिया। फोन को खास बनाती हैं इसकी RGB लाइट रिंग, जो बैक साइड में लगी हैं। इन्‍हें यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्‍टमाइज कर पाएंगे जैसे- कॉल नोटिफ‍िकेशंस के लिए, गेमिंग के लिए या फ‍िर म्‍यूजिक प्‍लेबैक के लिए। iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम के सबसे लेटेस्‍ट प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' की ताकत दी गई है। डिस्‍प्‍ले में 144 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। 
 

iQOO 13 India Price 

iQOO 13 की भारत में कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये होगी। इसका 16GB+512GB मॉडल 59,999 रुपये में लिया जा सकेगा। यह दो कलर ऑप्‍शंस- लीजेंड (वाइट) और नार्डो ग्रे में आया है। प्री-बुकिंग शुरू होगी 5 दिसंबर से एमेजॉन पर। यह आईकूडॉटकॉम से भी प्री-बुक किया जा सकेगा। सेल 10 दिसंबर से प्री-बुकिंग कराने वाले यूजर्स के लिए होगी। बाकी लोग फोन को 11 दिसंबर से ले पाएंगे। 
 

iQOO 13 Specifications, features 

iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह एक BOE Q10 पैनल है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है। 

iQOO 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है। इसके साथ कंपनी ने अपनी सुपरकंप्‍यूटिंग चिप क्‍यू2 भी जोड़ी है, जो गेमिंग के दौरान रेजॉलूशन और फ्रेम रेट को बेहतर करने में मदद करती है। दावा है कि सपोर्ट करने वाले गेम्‍स के साथ यह डिवाइस 144fps तक कंपेटेबल है। 

iQOO 13 में  7000mm2 VC कूलिंग सिस्‍टम दिया गया है। यह गेमिंग के दौरान फोन को हीट से बचाएगा। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 100वॉट की WPD/PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को IP68 +IP69 रेटिंग मिली है। यानी यह फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकता है। 

iQOO 13 में 50MP का मेन कैमरा सेंसर है। वह Sony IMX921 सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। कंपनी दावा कर रही है कि आईकू 13 के यूजर्स को 4 साल तक ओएस अपडेट्स दिए जाएंगे। सिक्‍योरिटी अपडेट्स 5 साल तक मिलेंगे। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। कई एआई फीचर्स जैसे- गूगल का सर्कल टु सर्च और बैकग्राउंड रिमूवल भी इसमें मौजूद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Low light performance
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »