iQOO के सबसे तगड़े स्‍मार्टफोन iQOO 13 में होगी 6000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग

iQOO 13 : कहा जाता है कि यह उन चुनिंदा फोन्‍स में शामिल होगा, जिसमें क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 4 SoC दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 सीरीज पर मिली नई जानकारी
  • मिल सकती है 6 हजार एमएएच की बैटरी
  • साल की आखिरी तिमाही में लॉन्‍च होगा फोन
iQOO की पहचान Vivo के सबब्रैंड के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन इसके स्‍मार्टफोन्‍स ने जो पॉपुलैरिटी बटोरी, उसने iQOO को अलग जगह बनाने के लायक बनाया है। कंपनी मिड रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक फोन्‍स लॉन्‍च कर रही है। iQOO 13 को इस साल की चौथी तिमाही यानी अक्‍टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जाता है कि यह उन चुनिंदा फोन्‍स में शामिल होगा, जिसमें क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 4 SoC दिया जाएगा। यह प्रोसेसर अक्‍टूबर में लॉन्‍च हो सकता है। जाहिर है iQOO 13 सीरीज को उसके बाद ही लॉन्‍च किया जाएगा। 

हाल में Smart Pikachu नाम के टिप्‍सटर ने चीनी सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में iQOO 13 सीरीज की बैटरी और चार्जिंग क्षमताओं के बारे में बताया। उनका कहना है कि iQOO 13 में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

पिछले लीक्‍स की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 4 SoC दिए जाने की अफवाह है। कहा जाता है कि सीरीज में iQOO 13 के अलावा एक प्रो वेरिएंट होगा। स्‍टैंडर्ड मॉडल में 1.5K रेजॉलूशन वाला फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जबकि Pro वेरिएंट में 2K रेजॉलूशन वाला कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले हो सकता है। 

फोन की लॉन्‍च टाइमलाइन पर अभी सटीक इन्‍फर्मेशन नहीं है। माना जाना चाहिए कि डिवाइस अक्‍टूबर 2024 के बाद आएगी, जब क्‍वॉलकॉम का नया प्रीमियम एसओसी लॉन्‍च हो जाएगा। 
Advertisement

बात करें iQOO 12 स्‍मार्टफोन्‍स की तो iQOO 12 5G में ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3' प्रोसेसर दिया गया है। उसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 5000 एमएएच की बैटरी, 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। iQOO 12 5G में 50 मेगापिक्‍सल के दो रियर कैमरों के साथ एक 64 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.