• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्‍च से पहले देखिए iQOO 13 को, मेटल फ्रेम के साथ डिस्‍प्‍ले से दिखाएगा कमाल!

लॉन्‍च से पहले देखिए iQOO 13 को, मेटल फ्रेम के साथ डिस्‍प्‍ले से दिखाएगा कमाल!

iQOO 13 : नए आईकू फोन में 6.82 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 प‍िक्‍सल्‍स होगा और यह 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

लॉन्‍च से पहले देखिए iQOO 13 को, मेटल फ्रेम के साथ डिस्‍प्‍ले से दिखाएगा कमाल!

Photo Credit: WHYLAB

इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है नया आईकू स्‍मार्टफोन
  • आंखों को प्रोटेक्‍ट करने वाली टेक्‍नॉलजी के साथ आएगा
विज्ञापन
iQOO के अपकमिंग फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन iQOO 13 को लेकर काफी वक्‍त से खबरें हैं। अब इसकी आध‍िकारिक पुष्टि हो गई है, जो बताती है कि कंपनी जल्‍द इसे लॉन्‍च करने वाली है। नए आईकू फोन में 6.82 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 प‍िक्‍सल्‍स होगा और यह 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। दावा है कि iQOO 13 का डिस्‍प्‍ले फुल ब्राइटनैस के साथ ही हाई फ्रीक्‍वेंसी डिमिंग को सपोर्ट करेगा और आंखों को प्रोटेक्‍ट करने वाली टेक्‍नॉलजी के साथ आएगा। 

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि iQOO 13 में मिलने वाली 2K स्‍क्रीन, चीनी मार्केट में सबसे पावरफुल स्‍क्रीन होगी। फोन की एक इमेज भी सामने आई है, जिसमें मेटल फ्रेम नजर आता है। iQOO 13 को इस महीने के आखिर में लाया जा सकता है। कहा जाता है कि इसका मुकाबला OnePlus 13, realme GT7 Pro और शाओमी 15 सीरीज से होगा। 

iQOO 13 को चुनौती मिलेगी, वनप्‍लस के अपकमिंग प्रीमियम से। कंपनी दावा कर रही है कि वह अपने फ्लैगशिप फोन में 2K BOE X2 डिस्‍प्‍ले देने वाली है, जिसमें कर्व्‍ड स्‍क्रीन होगी। हालांकि इस बारे में ज्‍यादा डिटेल नहीं है। 

आईकू 13 के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह लेटेस्ट प्रोसेसर होगा जिसकी पेअरिंग 16GB रैम के साथ देखने को मिल सकती है। फोन में 512GB तक ऑनबोर्ड स्पेस मिल सकता है। यह लेटेस्‍ट Android 15 पर रन करेगा, जिस पर OriginOS 5 की स्किन दी जा सकती है। 

iQOO 13 में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर और टेलीफोटो कैमरा भी होगा। इसमें BOE का लेटेस्ट Q10 पैनल देखने को मिल सकता है। 6150mAh की बैटरी के साथ यह फोन आ सकता है, जो 100W PPS और PD चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Low light performance
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »