iQOO 12 भारत में होगा 12 दिसंबर को लॉन्च, 64MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ जानें अनुमानित कीमत

iQOO भारतीय बाजार में आगामी iQOO 12 स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 15:16 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 में 6.78 इंच की Flat AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO 12 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 12 ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है।

iQOO 11 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारतीय बाजार में आगामी iQOO 12 स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड ने भारतीय वर्जन और फीचर्स की जानकारी देनी शुरू कर दी है। यह पहले पेश हुए चीनी मॉडल के समान लग रहा है। हालांकि, कीमत की अभी तक जानकारी नहीं थी और अब एक नई लीक में कीमत का भी खुलासा हो गया है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, iQOO 12 की कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी कीमत को लेकर जानकारी साझा की है। पता चला है कि iQOO 12 के बॉक्स की कीमत 5X,999 रुपये है। टिपस्टर का दावा है कि एमआरपी 56,999 रुपये है और वास्तविक कीमत करीब 53,000 रुपये से 55,000 रुपये हो सकती है। फोन दो वेरिएंट 12GB/256GB और 16GB/512GB में लॉन्च होगा।

इस लीक को और अधिक दिलचस्प यह बात बनाती है कि iQOO ने हाल ही में भारत में अपने iQOO 11 मॉडल की कीमत में 13,000 रुपये तक की कटौती की है, जिससे शुरुआती कीमत घटकर 49,999 हो गई है। अगर iQOO 12 लीक हुई कीमत पर लॉन्च होता है तो हम आने वाले दिनों में iQOO 11 की कीमत में और भी गिरावट देख सकते हैं। 


iQOO 12 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


iQOO 12 में 6.78 इंच की Flat AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 12 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Adreno 750 GPU से लैस है। यह यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर काम करता है। इस फोन में LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी से लैस है जो कि 120W फास्ट रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • Bad
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO 12, iQOO 12 Price, iQOO 12 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  3. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  4. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  7. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  8. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  9. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  10. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.