• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 12 स्‍मार्टफोन सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, जानें सभी प्रमुख फीचर्स

iQoo 12 स्‍मार्टफोन सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, जानें सभी प्रमुख फीचर्स

iQoo 12 : सीरीज के प्रो मॉडलों को भारत में लाया जाएगा या नहीं, अभी कन्‍फर्म नहीं है।

iQoo 12 स्‍मार्टफोन सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, जानें सभी प्रमुख फीचर्स

फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का BOE OLED पैनल, 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • iQoo 12 स्‍मार्टफोन सीरीज अगले महीने होगी भारत में लॉन्‍च
  • 12 दिसंंबर को इस स्‍मार्टफोन सीरीज को किया जाएगा पेश
  • बेस मॉडल के अलावा प्रो मॉडल को भी लाया जा सकता है
विज्ञापन
iQoo 12 स्‍मार्टफोन सीरीज 7 नवंबर को ग्‍लोबली लॉन्‍च हो रही है। कहा जाता है कि कंपनी iQoo 12 और iQoo 12 Pro मॉडल्‍स को पेश करेगी। इस सीरीज के प्रोसेसर और बैक पैनल डिजाइन समेत कुछ अहम जानकारियां अबतक सामने आई हैं। कैमरा डिटेल्स को भी टीज किया गया है। खास यह है कि iQoo 12 सीरीज की भारत में लॉन्‍च डेट का खुलासा कर दिया गया है। भारत में आईकू के नए फोन्‍स को दिसंबर महीने में लाया जाएगा। 

एक ईमेल इनवाइट में आईकू ने यह जानकारी दी है। iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कन्‍फर्म किया है iQoo 12 5G को भारत में दिसंबर में लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन सीरीज 12 दिसंबर को पेश होगी। सीरीज का बेस मॉडल iQoo 12 होगा, जो iQoo 11 की जगह लेगा। हालांकि iQoo 12 सीरीज के प्रो मॉडलों को भारत में लाया जाएगा या नहीं, अभी कन्‍फर्म नहीं है। 
 

स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात की जाए तो iQoo 12 5G को क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर से पैक किया जाएगा जोकि स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 है। यह एंड्रॉयड 14 के साथ आ सकता है। फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का BOE OLED पैनल, 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके डिस्‍प्‍ले में 3 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट मिलेगा। 

कैमरा सेंसर्स की बात करें तो iQoo 12 में कथ‍ित ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की बात है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी ओमनीविजन OV50H सेंसर हो सकता है। साथ ही एक 50 मेगापिक्सल का एक सेंसर अल्‍ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ दिया जा सकता है। यह फोन  64 मेगापिक्सल के टेलीफोटो शूटर के साथ भी आ सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 

iQoo 12 5G में IP64 रेटिंग होने की संभावना है। कहा जाता है कि यह ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और वाई-फाई 7 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस को सपोर्ट करता है। फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4880mAh की बैटरी हो सकती है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • कमियां
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »