16GB RAM, 120W चार्जिंग के साथ iQoo 12 Pro, iQoo 12 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQoo 12 Pro iQoo 12 : इन्‍हें क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 की ताकत दी गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 12:12 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 12 Pro और iQoo 12 स्‍मार्टफोन चीन में हुए लॉन्‍च
  • ट्रि‍पल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इन स्‍मार्टफोन्‍स में
  • भारत में iQoo 12 सीरीज को 12 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा

iQoo 12 Pro की कीमत CNY 4,999 (लगभग 57,000 रुपये) से शुरू होती है।

iQoo 12 Pro और iQoo 12 को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) के सब ब्रैंड के तौर पर पहचान रखने वाले आईकू के नए फोन्‍स 3 कलर ऑप्‍शंस में आते हैं। इन्‍हें क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 की ताकत दी गई है। iQoo 12 Pro और iQoo 12 में 144Hz वाले वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले है। इन फोन्‍स में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। दोनों मॉडल 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। प्रो मॉडल में IP68 रेटिंग भी है, जो उसे काफी हद तक पानी और धूल के नुकसान से बचाती है। 
 

iQoo 12 Pro, iQoo 12 Pro price

iQoo 12 Pro की कीमत CNY 4,999 (लगभग 57,000 रुपये) से शुरू होती है। यह 16GB + 256GB वेरिएंट के प्राइस हैं। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 64,000 रुपये) है। iQoo 12 Pro का 16GB + 1TB वेरिएंट भी आया है। उसके दाम CNY 5,999 (लगभग 68,000 रुपये) हैं। 
Advertisement

iQoo 12 की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है। यह  12GB + 256GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट को CNY 4,299 (लगभग 50,00 रुपये) में लिया जा सकता है। iQoo 12 का भी 16GB + 1TB वेरिएंट आया है, जो CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) का है। 

दोनों स्मार्टफोन्‍स को बर्निंग वे, लीजेंड एडिशन और ट्रैक वर्जन कलर्स में लाया गया है। ट्रैक वेरिएंट में बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट से प्रेरित फिनिश दी है। ये फोन्‍स चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए तैयार हैं और 14 नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे जाएंगे। 
Advertisement

भारत में iQoo 12 सीरीज को 12 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। दावा किया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस भारत में आने वाला पहला स्‍मार्टफोन होगा। 
 

iQoo 12 Pro specifications

डुअल नैनो-सिम स्‍लॉट के साथ आने वाले iQoo 12 Pro में एंड्रॉयड 14 ओएस है। इस पर OriginOS 4 की लेयर है। इस फोन में HDR सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 2K (1,440x3,200 पिक्सल) AMOLED E7 डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 92.42 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। जैसा‍ कि हमने बताया नए iQoo स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम दी गई है। यह एक गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस है।

Advertisement
iQoo 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.68 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ ही 100X डिजिटल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

iQoo 12 Pro  में 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, USB OTG, NFC, Beidou, GPS, GLONASS, GALILEO और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

iQoo 12 Pro में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी दी है। फोन का वजन लगभग 210 ग्राम है।
 

iQoo 12 specifications

iQoo 12 में iQoo 12 Pro की तरह ही सिम, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K डिस्‍प्‍ले, 144Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो है। 
iQoo 12 में  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। iQoo 12 में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है। iQoo 12 में 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन का वजन 203 ग्राम है।
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.