50MP ट्रिपल कैमरा, 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 2 SoC वाले iQoo 11 Pro के बैटरी, चार्जिंग फीचर्स आए सामने

iQoo 11 Pro के कुछ और स्पेसिफिकेशंस भी चर्चा में हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की बात कही गई है।
  • साथ ही यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन 13 के साथ आएगा।
  • फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

iQoo अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

iQoo 11 Pro के लेटेस्ट अपडेट में कुछ और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। iQoo 11 सीरीज कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है जिसका लॉन्च अभी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस सीरीज में iQoo 11 और iQoo 11 Pro मॉडल्स को पेश किया जा सकता है जिसके बारे में कंपनी ने अभी तक अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में फोन के बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की ओर से खुलासा किया गया है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, साथ फास्ट चार्जिंग डिटेल्स भी सामने आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आईकू 11 सीरीज के बारे में और क्या ताजा जानकारी मिली है। 

iQoo अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो कि अब तक लॉन्च हो जानी थी। फिलहाल कंपनी ने इसको टाल दिया है लेकिन अब इसके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। iQoo 11 और iQoo 11 Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च होने वाली इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बैटरी चार्जिंग के बारे में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। कंपनी ने इसके बारे में कहा है कि यह फोन 200W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, iQoo 11 Pro फोन में 4,700mAh की बैटरी होगी और 200W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
Advertisement

इससे पहले भी कंपनी सीरीज के बारे में कुछ डिटेल्स दे चुकी है। इसके बारे में कहा गया ह कि इसमें E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी जाएगी। यह LTPO टेक्नोलॉजी से लैस पैनल होगा। इसकी खासियत होगी कि स्क्रीन पर जिस भी तरह का कंटेंट दिखाई देगा उसके हिसाब से डिस्प्ले रिफ्रेश रेट को एडजस्ट कर लेगा। फोन की टीजर इमेज में कर्व्ड स्क्रीन दिखाई गई है जिसमें टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट भी दिखता है। 

iQoo 11 Pro के कुछ और स्पेसिफिकेशंस भी चर्चा में हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की बात कही गई है। साथ ही यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन 13 के साथ आएगा। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह ट्रिपल कैमरा से लैस हो सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स866 सेंसर हो सकता है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.