Apple iPhone 2018 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से

Airtel ने भारत में iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग तारीख की घोषणा कर दी है। आईफोन XS, आईफोन Xएस मैक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 सितंबर और आईफोन XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2018 16:58 IST
ख़ास बातें
  • ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे iPhone Xs और iPhone Xs Max
  • iPhone Xs और iPhone Xs Max की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे
  • Airtel ऑनलाइन स्टोर पर होगी iPhone 2018 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग

Photo Credit: Airtel Online Store

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भारत में iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग तारीख की घोषणा कर दी है। आईफोन XS, आईफोन Xएस मैक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 सितंबर और आईफोन XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि ऐप्पल के नए iPhone 2018 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर की जा सकेगी। कंपनी के नए आईफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे। बता दें कि दूसरा सिम स्लॉट eSIM सपोर्ट करेगा। भारत में केवल Airtel और Reliance Jio ही eSIM की सुविधा देते हैं। उम्मीद है कि रिलायंस जियो भी नए iPhone 2018 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करेगी। लॉन्च के दौरान Apple ने इस बात की घोषणा की थी कि iPhone XS और iPhone XS Max 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे। वहीं iPhone XR 26 अक्टूबर से मिलेगा।

Airtel ने फिलहाल अपने ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग ऑफर्स को लिस्ट नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि एयरटेल जल्द प्री-ऑर्डर बुकिंग ऑफर्स की घोषणा करेगी। Airtel.com पर फिलहाल नए iPhone 2018 मॉडल पर 'coming soon' लिखा नजर आ रहा है। भारत में iPhone XS की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में आपको 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1,14,900 रुपये है और 512 जीबी वेरिएंट को 1,34,900 रुपये में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में आपको 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। मैक्स मॉडल के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है। 10एस मैक्स का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,44,900 रुपये का है। एयरटेल के अलावा फोन की सप्लाई करने वाले चेन प्रोवाइडर Redington ने घोषणा की है कि भारत में ओलेड iPhone XS और iPhone XS Max वेरिएंट 2500 रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। आईफोन iPhone XR के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 76,900 रुपये है। 128 जीबी मॉडल को 81,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 256 जीबी मॉडल का दाम 91,900 रुपये है।
Advertisement

अमेरिका में iPhone XS की कीमत 999 डॉलर (करीब 71,800 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 256 जीबी वेरिएंट 1,149 डॉलर (करीब 82,600 रुपये) और 512 जीबी वेरिएंट 1,349 डॉलर (करीब 97,000 रुपये) में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) है। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। मैक्स मॉडल का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,249 डॉलर (करीब 89,800 रुपये) में बेचा जाएगा। 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,449 डॉलर (करीब 1,04,200 रुपये) है। iPhone XS और iPhone XS Max दोनों ही मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज यानी 14 सिंतबर से शुरू हो गई है। इन्हें 21 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.