iPhone X की तुलना में iPhone XS में हैं ज्यादा रैम और छोटी बैटरी

Apple ने पिछले सप्ताह iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR से पर्दा उठाया। आईफोन एक्सएस की बैटरी पिछले साल लॉन्च हुए iPhone X की तुलना में छोटी है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि तीनों आईफोन मॉडल में से इस हैंडसेट की बैटरी लाइफ सबसे बेहतरीन है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 21 सितंबर 2018 11:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone XS में है 2,658 एमएएच की बैटरी
  • iPhone XS Max में है 4 जीबी रैम
  • 21 सितंबर से iPhone XS और iPhone XS Max उपलब्ध
देक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने पिछले सप्ताह iPhone 2018 के तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। आईफोन 2018 के तहत ऐप्पल ने iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR से पर्दा उठाया। ऐप्पल के दो फ्लैगशिप वेरिएंट बेहतर आईपी68 रेटिंग, ए12 प्रोसेसर, ज्यादा मेगापिक्सल वाले रियर सेंसर और नए गोल्ड कलर में मिलेंगे। आईफोन एक्सएस की बैटरी बेशक पिछले साल लॉन्च हुए iPhone X की तुलना में छोटी है। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि तीनों आईफोन मॉडल में से इस हैंडसेट की बैटरी लाइफ सबसे बेहतरीन है। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही गीकबेंच लिस्टिंग से रैम का खुलासा हुआ था। बता दें कि गीकबेंच से सामने आई जानकारी टीना लिस्टिंग से मिलती जुलती थी। MyDrivers की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों iPhone 2018 मॉडल की झलक चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखने को मिली।

iPhone XS और iPhone XS Max को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। याद करा दें कि पिछले साल लॉन्च हुए iPhone X में 3 जीबी रैम दी गई थी। हालांकि, iPhone XR को 3 जीबी रैम के साथ ही उतारा गया है। अब बात बैटरी क्षमता की। iPhone XS (मॉडल नंबर A2100) में 2,658 एमएएच, iPhone XS Max (मॉडल नंबर A2104) में 3,174 एमएएच की बैटरी दी गई है। पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन एक्स में 2,716 एमएएच की बैटरी है। बता दें कि iPhone XR (मॉडल नंबर A2108) में 3,174 एमएएच की बैटरी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में iPhone XS और iPhone XS Max मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 सिंतबर से शुरू होगी। इन्हें 21 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में ये दोनों ही फोन 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे। आईफोन एक्सआर के लिए प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से शुरू होंगे। यह हैंडसेट 26 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM support is finally an option
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Some might find it bulky
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2942 एमएएच

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, Apple, iPhone 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.