Paytm Mall Freedom Cashback Sale में iPhone X पर मिल रहा 10,000 रुपये का कैशबैक

ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम पर Paytm Mall Freedom Sale चल रही है। Apple iPhone X पर पेटीएम मॉल पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

Paytm Mall Freedom Cashback Sale में iPhone X पर मिल रहा 10,000 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • Paytm Mall Freedom Cashback Sale में आईफोन एक्स पर शानदार ऑफर
  • पेटीएम मॉल फ्रीडम सेल में पुराना स्मार्टफोन देने पर मिलेगी छूट
  • सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलेगा कैशबैक
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल रही हैं। ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम पर भी Paytm Mall Freedom Sale चल रही है। पेटीएम पर 2017 में लॉन्च हुए Apple iPhone X पर एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि पेटीएम मॉल फ्रीडम कैशबैक सेल 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगी। Independence Day के मौके पर पेटीएम मॉल आईफोन एक्स पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। आईफोन एक्स पर मिलने वाले सभी ऑफर्स को एक साथ देखा जाए तो कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के बाद कुल 24,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप सभी ऑफर्स का लाभ उठाने में सफल नहीं रहते तो कोई बात नहीं। 10,000 रुपये का कैशबैक तो मिलेगा ही। बता दें कैशबैक आपके Paytm wallet में क्रेडिट किया जाएगा।

सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। न्यूनतम ऑर्डर 5,000 रुपये का होना चाहिए, अधिकतम 1,250 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 14,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर स्टॉक सीमित रहने तक ही है।
 

Apple iPhone X स्पेसिफिकेशन

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है। iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है। एप्पल आईफोन एक्स में 2716 एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट एप्पल ए11 बॉयोनिक प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है।  iPhone X 64 जीबी और 256 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

बता दें कि एप्पल सितंबर 2018 में तीन नए आईफोन लॉन्च कर सकती है। Apple iPhone 2018 का प्रीमियम वेरिएंट 6.5 इंच की ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं एप्पल आईफोन 2018 का किफायती वेरिएंट एलसीडी वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  3. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  5. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  6. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  7. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  8. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  9. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »