Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!

एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone यूजर्स की लॉयल्टी बढ़ी है और Android यूजर्स तेजी से iPhone पर स्विच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 19:53 IST
ख़ास बातें
  • iPhone यूजर्स की लॉयल्टी 96.4 प्रतिशत तक पहुंच गई
  • Android यूजर्स iPhone पर स्विच करने की संभावना ज्यादा रखते हैं
  • Apple इकोसिस्टम और iOS एक्सपीरियंस मुख्य वजह बने

Apple ने 2007 में iPhone लॉन्च किया था और तब से कंपनी ने अपने यूजर बेस को लगातार मजबूत किया है। अब 2026 की एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि iPhone यूजर्स की ब्रांड लॉयल्टी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग अगली बार भी iPhone ही खरीदना पसंद करते हैं, जबकि Android यूजर्स के प्लेटफॉर्म बदलने की संभावना ज्यादा रहती है। यह ट्रेंड दिखाता है कि Apple का इकोसिस्टम और यूजर एक्सपीरियंस अभी भी यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

रिपोर्ट SellCell की है, जिसमें अमेरिका के करीब 5,000 स्मार्टफोन यूजर्स को शामिल किया गया। जब iPhone यूजर्स से पूछा गया कि अगली बार फोन अपग्रेड करते समय वे क्या करेंगे, तो 96.4 प्रतिशत ने कहा कि वे फिर से iPhone ही खरीदेंगे। सिर्फ 3.6 प्रतिशत यूजर्स ने Android पर स्विच करने की बात कही। यह आंकड़ा 2021 में 91.9 प्रतिशत और 2019 में 90.5 प्रतिशत था, यानी समय के साथ iPhone की लॉयल्टी बढ़ी है।

दूसरी तरफ Android यूजर्स की लॉयल्टी 86.4 प्रतिशत दर्ज की गई। इसका मतलब है कि Android यूजर्स iPhone यूजर्स के मुकाबले ज्यादा आसानी से प्लेटफॉर्म बदलते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Android यूजर्स iPhone पर स्विच करने की संभावना करीब 3.7 गुना ज्यादा रखते हैं, जबकि iPhone यूजर्स के Android पर जाने की संभावना काफी कम है।

iPhone यूजर्स के लॉयल रहने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। करीब 60.8 प्रतिशत यूजर्स ने iOS को पसंद करने को सबसे बड़ा कारण बताया, जबकि 17.4 प्रतिशत यूजर्स ने Apple के इकोसिस्टम में अपने निवेश को वजह माना। इसमें iMessage, FaceTime, iCloud और AirPods या Apple Watch जैसे डिवाइसेस के साथ आसान इंटीग्रेशन शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ यूजर्स iPhone छोड़ने पर विचार करते हैं, और इसकी एक बड़ी वजह कीमत है। iPhone की ऊंची कीमत कुछ यूजर्स को Android की तरफ जाने के लिए प्रेरित करती है।

Advertisement

इसके अलावा Samsung के यूजर्स की लॉयल्टी में भी बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung की लॉयल्टी 2021 के 74 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 90.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.