आईफोन एसई, विंडोज लैपटॉप समेत कई गैजेट पर भारी छूट

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 15:48 IST
क्या आप भी नए ऐप्पल आईफोन एसई को खरीदना चाहते हैं? या आप ढूंढ रहे हैं अपने घर के लिए एक ब्रांड न्यू 4के स्मार्ट एलईडी टीवी। तो आज हम आपको बताएंगे इस हफ्ते किन गैजेट पर मिल रहा है डिस्काउंट और कौन सी डील है आपके काम की।

1. नेटगियर डब्ल्यूएन3000आरपी- 200आईएनएस यूनिवर्सल वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर
Advertisement
 

अगर आपको अपने घर या ऑफिस में अच्छी वाई-फाई कवरेज नहीं मिल पा रही है, तो नेटगियर डब्ल्यूएन3000आरपी- 200आईएनएस यूनिवर्सल वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर एक शानदार विकल्प है। अमेजन पर इस हफ्ते यह डिवाइस मात्र 1,779 रुपये (एमआरपी- 4,465 रुपये) में मिल रहा है। इस तरह के रेंज एक्सटेंडर के काम करने की सबसे बड़ी वजह इसका प्लग-एंड-प्ले नेचर के साथ आना है। नेटगियर का यह वायरलेस एक्सटेंडर लगभग हर तरह का राउटर को सपोर्ट करता है। डिवाइस में दिए ईदरनेट पोर्ट से एक वायर्ड कनेक्शन के जरिेए भी डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।

कीमत: 1,779 रुपये (एमआरपी कीमत 4,465)
Advertisement
लिंक: अमेज़न

2. ऑडियो टेक्निया एटीएच-एएक्स1आईएसबीके हेडफोन
Advertisement
 

एक अच्छे हेडफोन को खरीदना हो तो इन दिनों एक अच्छे विकल्प का मिलना बहुत मुश्किल है। बाजार में ढेरों हेडफोन मौजूद हैं और खासकर 2,000 से कम कीमत पर। इन्हीं में से एक है ऑडियो टेक्निया एटीएच-एएक्स1आईएसबीके हेडफोन। इस हफ्ते यह हेडफोन मात्र 1,549 रुपये (एमआरपी कीमत- 2,499 रुपये) में मिल रहा है। इस हेडफोन में 36एमएम ड्राइवर, एक यूनिवर्सल माइक्रोफोन, वॉल्यूम और ट्रैक कंट्रोल है। यह हेडफोन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों स्मार्टफोन में काम करता है। इस कीमत पर अभी इस हेडफोन से अच्छा विकल्प शायद ही आपको मिले।
Advertisement

कीमत: 1,549 रुपये (एमआरपी कीमत- 2,499)
लिंक: अमेज़न

Advertisement
3. ऐप्पल आईफोन एसई 16 जीबी
 

ऐप्पल आईफोन के दीवानों को उस समय खासी निराशी हुई थी जब भारत में आईफोन एसई (रिव्यू) को 39,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया। 39,000 रुपये की कीमत में इस नए आीफोन को खरीदना एक कठिन फैसला है जबकि आईफोन 6 भी लगभग इसी कीमत पर मिल रहा हो। लेकिन अब आईफोन 6 और 6एस की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं तब आईफोन एसई एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पेटीम आईफोन एसई पर 3,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रहा है। आप कूपन कोड ए3के इस्तेमाल कर अपने पेटीएम वॉलेट में 3,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। आईफोन एसई का डिजाइन आईफोन 5एस की तरह लेकिन फीचर लगभग आईफोन 6 जैसे हैं। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और ऐप्पल का ए9 प्रोसेसर है। 2 जीबी रैम है। अगर आपके दिल में कभी आईफोन 5एस के अपग्रेड फोन की इच्छा थी तो आईफोन एसई आपके लिए है।

कीमत: 35,478 रुपये
लिंक: पेटीएम

4. एलजी 49-इंच स्मार्ट 4के एलईडी टीवी
 

क्या 4के टीवी के ज्यादा दामों की वजह से आप नया टीवी नहीं खरीद पा रहे हैं? अब एलजी का 49 इंच स्मार्ट 4के एलईडी टीवी पेटीएम पर 86,400 रुपये (डिस्काउंट के बाद) में मिल रहा है। कूपन कोड एलएपीपी12 इस्तेमाल कर आप अपने पेटीएम वॉलेट मं 9,999 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे। बाजार में उपलब्ध 100,000 रुपये से ऊपर की कीमत में उपलब्ध टीवी को देखते हुए इस डाल को खराब नहीं कहा जा सकता। यह टीवी 1 साल की स्टैंडर्ड मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है। इसके अलावा अगर शिपिंग के दौरान टीवी में कोई टूट-फूट हो जाती है तो आप इसे 7 दिन के अंदर सीधे पेटीएम को वापस लौटा सकते हैं। स्मार्ट टीवी वीबोस 2.0 से लैस है जबकि डुअल मेटल डिजाइन के साथ यह टीवी अल्ट्रा स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ आता है। इस टीवी में वो सब फीचर हैं जो टॉप स्पेसिफिकेशन वाले एक 4के टीवी में होते हैं।

कीमत: 86,400 रुपये
लिंक: पेटीएम

5. एचपी 15 इंच लैपटॉप वी5डी75पीए
 

फ्लिपकार्ट पर एचपी के 15 इंच लैपटॉप पर अच्छा खासी छूट मिल रही है। 15 इंच कै लैपटॉप पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, एचपी की एक साल की अतिरिक्त एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन वारंटी मिल रही है। इसके अलावा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट (2,000 रुपये तक) के साथ यह लैपटॉप 31,330 रुपये में खरीदा जा सकता है। 15 इंच के इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 (फोर्थ जेनरेशन) और 4 जीबी रैम है। लैपटॉप 1 टीबी हार्ड ड्राइव के साथ आता है और फ्री डीओएस पर चलता है। फ्लिपकार्ट कुछ चुनिंदा पिनकोड पर एक दिन में मुफ्त शिपिंग का ऑफर भी दे रहा है।   

कीमत: 31,330 रुपये
लिंक: फ्लिपकार्ट

6. कैनन ईओएस 1300डी
 

शुरुआती कीमत के साथ वाई-फाई सपोर्ट वाले डीएसएलआर कैमरे की तलाश में हैं? पेटीएम पर कैनन ईओएस 1300डी अब 22,499 रुपये (कैशबैक ऑफर के बाद) में मिल रहा है। कूपन कोड CAMERA10 इस्तेमाल कर आप अपने पेटीएम वॉलेट में 2,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। कैनन ईओएस 1300डी में 18 मेगापिक्सल सेंसर औ डीआईजीआईसी 4+ इमेज प्रोसेसर दिया गया है। आसान शेयरिंग के लिए यह डीएसएलआर वाईफाई और एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आता है। पेटीएम पर इस कैमरे के सेलर को ब्रांड ऑथराइज्ड बताया गया है जिसका मतलब है कि आपको वारंटी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कीमत: 22,499 रुपये
लिंक: पेटीएम
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.